फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Metro In Dino BO Collection Day 2: दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई रही सुस्त, वीकेंड का भी नहीं मिला फायदा

Sat, 05 Jul 2025 07:41 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sat, 05 Jul 2025 07:41 PM IST
सार

Metro In Dino Box Office Collection Report: वीकेंड के चलते दूसरे दिन फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' के कलेक्शन में उछाल की उम्मीद थी और हुआ भी कुछ वैसा ही लेकिन जैसी उम्मीद की जा रही थी, वैसा नंबर देखने को नहीं मिला। 

विज्ञापन
metro in dino box office report day 2 slow collection despite big starcast
मेट्रो इन दिनों - फोटो : IMDb

आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, पंकज त्रिपाठी, अली फजल, कोंकणा सेन शर्मा, नीना गुप्ता और अनुपम खेर जैसे दमदार कलाकारों से सजी फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, लेकिन इसकी शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही।


 

metro in dino box office report day 2 slow collection despite big starcast
'मेट्रो इन दिनों' म्यूजिक लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला

फिल्म की धीमी शुरुआत
पहले दिन जहां फिल्म ने महज 3.50 करोड़ की कमाई की, वहीं अब दूसरे दिन के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। वीकेंड का असर थोड़ा बहुत देखने को मिला, पर वो भी फिल्म के पक्ष में पूरी तरह नहीं गया। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक खबर लिखे जाने तक शनिवार को फिल्म ने करीब 4.08 करोड़ का बिजनेस किया, जिससे इसका कुल कलेक्शन अब तक सिर्फ 7.58 करोड़ पहुंच पाया है।
 

metro in dino box office report day 2 slow collection despite big starcast
मेट्रो इन दिनों रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
मल्टीस्टारर होने के बावजूद भी फीका रहा प्रदर्शन
एक ओर जहां फिल्म की स्टारकास्ट बेहद मजबूत है और इसमें कुछ बड़े नाम भी जुड़े हैं, वहीं दर्शकों का रुझान इस फिल्म की ओर कम ही दिखाई दे रहा है। रिलीज से पहले फिल्म को लेकर जिस तरह की चर्चा थी, उस हिसाब से पहले दो दिन का प्रदर्शन बेहद औसत रहा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
metro in dino box office report day 2 slow collection despite big starcast
मेट्रो इन दिनों - फोटो : सोशल मीडिया
क्यों नहीं जुटा पा रही ऑडियंस?
कहा जा सकता है कि फिल्म की कहानी, प्रेजेंटेशन या प्रमोशन में कहीं न कहीं कमी रह गई, जिसके चलते दर्शकों का भरपूर समर्थन नहीं मिल पाया। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Kartik Aaryan: घटते वजन को लेकर हो रही ट्रोलिंग के बीच कार्तिक का नया वीडियो, बारिश में पुश-अप्स करते आए नजर

 
विज्ञापन
metro in dino box office report day 2 slow collection despite big starcast
फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' - फोटो : इंस्टाग्राम@saraalikhan95
वीकेंड पर भी नहीं दिखा बड़ा उछाल
फिल्म निर्माताओं को उम्मीद थी कि शनिवार और रविवार को फिल्म के कलेक्शन में बड़ी बढ़ोतरी होगी, लेकिन अब तक के आंकड़े उम्मीद से काफी नीचे हैं। ये देखना दिलचस्प होगा कि रविवार को फिल्म कोई चमत्कार कर पाती है या नहीं। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर रविवार को भी फिल्म की कमाई में कोई बड़ा उछाल नहीं आता, तो 'मेट्रो इन दिनों' जल्द ही थिएटर से बाहर हो सकती है और इसके डिजिटल रिलीज का ही इंतजार रहेगा।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed