{"_id":"6948aee0eccab7da3c0b0da0","slug":"box-office-report-dhurandhar-avatar-fire-and-ash-akhanda-2-collection-2025-12-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'धुरंधर' या 'अवतार- फायर एंड ऐश', वीकएंड पर कौन किस पर पड़ा भारी? जानें बाकी फिल्मों का कलेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
'धुरंधर' या 'अवतार- फायर एंड ऐश', वीकएंड पर कौन किस पर पड़ा भारी? जानें बाकी फिल्मों का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 22 Dec 2025 08:07 AM IST
सार
Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्म 'धुरंधर' और हॉलीवुड फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' के बीच कड़ी टक्कर जारी है। आइए जानते हैं बाकी फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों तरह की फिल्मों का जलवा है। रविवार को 'धुरंधर' वीकएंड का फायदा मिला है। वहीं 'अवतार: फायर एंड ऐश' ने भी तीसरे दिन अच्छा कलेक्शन किया है। इन दोनों के अलावा आइए जानते हैं 'अखंडा 2' और 'किस किसको प्यार करूं 2' ने कितना कलेक्शन किया है।
2 of 5
धुरंधर बॉक्स ऑफिस
- फोटो : अमर उजाला
'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर बनाई पकड़
'धुरंधर' ने लगातार बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना रखी है। तीसरे रविवार को फिल्म की कमाई ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ी है। सत्रहवें दिन फिल्म ने 38.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। ओपनिंग डे पर 28 करोड़ रुपये से खाता खोलने वाली इस फिल्म का कुल कलेक्शन 555.75 करोड़ रुपये हो गया है।
'अवतार: फायर एंड ऐश' ने पकड़ी रफ्तार
हॉलीवुड फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' को टक्कर देने की कोशिश कर रही है। तीसरे दिन फिल्म ने 25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। शनिवार को इस फिल्म ने 22.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस फिल्म ने 19 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। फिल्म का कुल कलेक्शन 66.25 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अखंडा 2
- फोटो : एक्स
'अखंडा 2' की बढ़ी कमाई
साउथ की फिल्म 'अखंडा 2' की रविवार को कमाई बढ़ी है। नंदमुरी बालकृष्ण की अदाकारी वाली इस फिल्म ने रविवार को 3.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 10 दिनों में फिल्म का टोटल कलेक्शन 84.4 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’
- फोटो : X
लाखों में सिमटी 'किस किसको प्यार करूं 2'
कॉमेडियन कपिल शर्मा की अदाकारी वाली फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' बॉक्स ऑफिस पर आखिरी सांसें गिन रही है। रविवार को इसने 46 लाख रुपये का कलेक्शन किया। दस दिनों में इसने 11.88 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।