फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office: धीमी पड़ती जा रही ‘मिशन इम्पॉसिबल 8’ की रफ्तार, अब राजकुमार राव से होगा टॉम क्रूज का मुकाबला

Fri, 23 May 2025 08:00 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 23 May 2025 08:00 AM IST
सार

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों हॉलीवुड फिल्में चल रही हैं। जानिए गुरुवार को कैसा रहा टॉम क्रूज की मिशनल इम्पॉसिबल 8 समेत बाकी फिल्मों का हाल।

विज्ञापन
Box Office Report Mission Impossible 8 Collection Down On Day 6 Now Ready To Clash With Bhool Chuk Maaf
मिशन इम्पॉसिबल 8 और भूल चुक माफ - फोटो : अमर उजाला

टॉम क्रूज की ‘मिशन इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग’ बॉक्स ऑफिस पर अपना एक हफ्ता पूरा कर चुकी है। शानदार शुरूआत के बाद फिल्म की रफ्तार कम हुई है। हालांकि, अभी भी फिल्म धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। वहीं दूसरी ओर 'फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइन' और 'रेड 2' अब बॉक्स ऑफिस पर कछुए की रफ्तार से आगे बढ़ रही हैं। जानते हैं गुरुवार के दिन क्या रहा इन फिल्मों का हाल।

Box Office Report Mission Impossible 8 Collection Down On Day 6 Now Ready To Clash With Bhool Chuk Maaf
‘मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग’ ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब

मिशन इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग
‘मिशन  इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपना एक हफ्ता सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। हफ्ते भर में फिल्म ने 50 करोड़ से अधिक की कमाई की है। 17 करोड़ से भी ऊपर से अपनी शुरूआत करने वाली इस फिल्म ने गुरुवार को 4.74 करोड़ की कमाई की है। इससे पहले बुधवार को फिल्म का कलेक्शन 4.75 करोड़ रहा था। इस तरह से छह दिनों में फिल्म की कमाई 54.49 करोड़ तक पहुंच चुकी है।

Box Office Report Mission Impossible 8 Collection Down On Day 6 Now Ready To Clash With Bhool Chuk Maaf
मिशन इम्पॉसिबल 8 और भूल चुक माफ - फोटो : अमर उजाला

अब राजकुमार राव की ‘भूल चूक माफ’ से होगी टक्कर
एक हफ्ते में 54 करोड़ से ऊपर का कारोबार करने वाली ‘मिशन  इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग’ का मुकाबला इस शुक्रवार से बॉलीवुड की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ से होगा। 1 मई के बाद बॉलीवुड की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई थी। ऐसे में अब तीन हफ्ते बाद राजकुमार राव एक कॉमेडी-फैमिली ड्रामा लेकर आ रहे हैं। पहले 9 मई को रिलीज होने वाली इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में टॉम क्रूज की टक्कर राजकुमार राव से देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Report Mission Impossible 8 Collection Down On Day 6 Now Ready To Clash With Bhool Chuk Maaf
फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइन - फोटो : अमर उजाला

फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइन
बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड की एक और फिल्म ‘फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइन’ भी बनी हुई है। हालांकि, अब फिल्म की कमाई काफी धीमी पड़ गई है। गुरुवार को फिल्म ने सिर्फ 2.15 करोड़ का कारोबार किया। इससे पहले बुधवार को फिल्म की कमाई इससे भी कम 2.09 करोड़ ही रही थी। इस तरह से बॉक्स ऑफिस पर आठ दिनों बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 32.29 करोड़ रहा है।

विज्ञापन
Box Office Report Mission Impossible 8 Collection Down On Day 6 Now Ready To Clash With Bhool Chuk Maaf
रेड 2 - फोटो : X
रेड 2
अजय देवगन की ‘रेड 2’ 22वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर कछुए की रफ्तार से आगे बढ़ रही है। गुरुवार को फिल्म ने 1.75 करोड़ का कारोबार किया। जबकि इससे पहले बुधवार को भी फिल्म का कलेक्शन इतना ही रहा था। अगर फिल्म की कुल कमाई की बात की जाए तो अब तक ‘रेड 2’ 156.85 करोड़ का कारोबार कर चुकी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed