{"_id":"66d540a296139154690dd3fb","slug":"call-me-bae-actress-ananya-panday-shared-shooting-experience-said-i-was-doing-internal-acting-2024-09-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Call Me Bae: अनन्या पांडे ने ‘कॉल मी बे’ के अनुभवों को किया साझा, कहा- मैं आंतरिक अभिनय कर रही थी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Call Me Bae: अनन्या पांडे ने ‘कॉल मी बे’ के अनुभवों को किया साझा, कहा- मैं आंतरिक अभिनय कर रही थी
Mon, 02 Sep 2024 10:06 AM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Mon, 02 Sep 2024 10:06 AM IST
विज्ञापन
अनन्या पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम @ananyapanday
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनन्या पांडे इन दिनों अपनी आगामी वेब सीरीज ‘कॉल मी बे’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में इसका ट्रेलर भी रिलीज हुआ है। हालांकि, इस शो की शूटिंग से पहले वह ‘खो गए हम कहां’ और ‘सीटीआरएल’ का हिस्सा थीं। यही वजह थी कि अभिनेत्री को वेब सीरीज की शूटिंग में तालमेल बिठाने में समय लगा। अभिनेत्री ने एक साक्षात्कार के दौरान शूटिंग के पहले दिन आंतरिक अभिनय करने की बात स्वीकार की।
अनन्या पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम @ananyapanday
पीटीआई से बातचीत में, अनन्या ने ‘कॉल मी बे’ के निर्देशक के साथ काम करने के अनुभवों को याद किया। अनन्या पांडे ने कहा, ‘मैं आंतरिक अभिनय कर रही थी।’ हालांकि, उन्होंने तुरंत यह भी कहा कि कॉलिन डी कुन्हा इससे प्रभावित नहीं थे। इसलिए, उन्होंने अनन्या से कहा, ‘यह यहां काम नहीं करेगा, तुम्हें ऊर्जा लगानी होगी।’ यही वजह थी कि अभिनेत्री को इस शो की शूटिंग के लिए लय हासिल करने में समय लगा। हालांकि, अंत मे उन्होंने तालमेल बिठाया और इसकी शूटिंग पूरी की। ‘कॉल मी बे’ 6 सितंबर, 2024 को प्राइम वीडियो पर प्रसारित होगी।
Emergency: कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी पर आज मप्र हाईकोर्ट में सुनवाई, जानें सिख सुमदाय क्यों उतरा विरोध में
Emergency: कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी पर आज मप्र हाईकोर्ट में सुनवाई, जानें सिख सुमदाय क्यों उतरा विरोध में
अनन्या पांडे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बातचीत के दौरान अभिनेत्री ने वेब सीरीज में काम करने के अनुभवों को भी साझा किया। उन्हों कहा कि सीरीज में काम करना ताजे हवा के झोंके जैसा था। उन्होंने विक्रमादित्य मोटवानी की थ्रिलर, ‘सीटीआरएल’ और ‘खो गए हम कहां’ के बाद सेट पर आने और मस्ती करने की यादों को भी ताजा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अनन्या पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम @ananyapanday
कॉल मी बे एक आगामी कॉमेडी-ड्रामा वेब सीरीज है। इसे इशिता मोइत्रा, समीना मोटलेकर और रोहित नायर ने लिखा है। यह दिल्ली की एक अमीर लड़की की कहानी बताती है जो अचानक अपना सब कुछ खो देती है और गुजारा करने के लिए मुंबई में संघर्ष करने को मजबूर हो जाती है।
विज्ञापन
अनन्या पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम @ananyapanday
अनन्या पांडे इस शो में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। उनके साथ कई अन्य प्रतिभाशाली कलाकार भी इसमें शामिल हैं। उनके साथ वीर दास, गुरफतेह पीरजादा, वरुण सूद, विहान समत, मुस्कान जाफरी, निहारिका लायरा दत्त, लिसा मिश्रा और मिनी माथुर शामिल हैं। अक्टूबर में अनन्या विहान समत के साथ ‘सीटीआएल’ में भी नजर आएंगी।
Anushka Sharma: जब अनुष्का शर्मा ने इस अभिनेता को लेकर कही थी बड़ी बात, बोलीं- 'हम दोनों में नेचुरल एनर्जी है'
Anushka Sharma: जब अनुष्का शर्मा ने इस अभिनेता को लेकर कही थी बड़ी बात, बोलीं- 'हम दोनों में नेचुरल एनर्जी है'