फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ruby Dhalla: कभी इस हिंदी फिल्म में किया काम, अब कनाडाई पीएम पद की दौड़ में शामिल; जानें उनके बारे में सबकुछ

Fri, 31 Jan 2025 02:17 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 31 Jan 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Canadian MP Ruby Dhalla in race for PM post Bollywood Film Connection know life story
कनाडाई सांसद रूबी ढल्ला - फोटो : Instagram/@rubydhalla1/अमर उजाला

पंजाबी मूल की कनाडाई सांसद रूबी ढल्ला ने हाल ही में लिबरल पार्टी के नेतृत्व की दौड़ में भाग लेने और प्रधानमंत्री पद के लिए दावेदारी की है। उन्होंने दो दशक पहले बॉलीवुड की फिल्म 'क्यों? किस लिए?' में काम किया था। इस फिल्म को कम बजट में शूट किया गया था। विनोद तलवार द्वारा निर्देशित यह फिल्म हैमिल्टन सीरियल किलर सुखविंदर ढिल्लों की हत्या के मुकदमे पर आधारित है। 

Canadian MP Ruby Dhalla in race for PM post Bollywood Film Connection know life story
भारत में बच्चों को खाना बांटतीं और गुरुद्वारे के बाहर कनाडाई सांसद रूबी ढल्ला - फोटो : Instagram/@rubydhalla1

पहली बार 2004 में बनीं सांसद
50 वर्षीय रूबी का जन्म पंजाब के एक अप्रवासी परिवार में कनाडा में हुआ था। पहली बार 2004 में, वह ब्रैम्पटन, स्प्रिंगडेल के लिए संसद सदस्य के रूप में हाउस ऑफ कॉमन्स के लिए चुनी गईं और 2011 तक इस पद पर रहीं। 

Canadian MP Ruby Dhalla in race for PM post Bollywood Film Connection know life story
अपनी मां के साथ कनाडाई सांसद रूबी ढल्ला - फोटो : Instagram/@rubydhalla1

रूबी ने फिल्म में निभाई थी पुलिस अधिकारी की भूमिका
रूबी ने 2003 में रिलीज हुई अपनी पहली और एकमात्र फिल्म में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई थी। डीवीडी रिलीज के कुछ समय बाद, भारतवंशी नेता ने आरोप लगाया कि फिल्म की प्रचार सामग्री में उनकी छवियों के साथ छेड़छाड़ की गई और फिल्म की डीवीडी रिलीज को रोकने की कोशिश की। हालांकि, फिल्म निर्माताओं ने रूबी के इस आरोप का खंडन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Canadian MP Ruby Dhalla in race for PM post Bollywood Film Connection know life story
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के साथ कनाडाई सांसद रूबी ढल्ला - फोटो : Instagram/@rubydhalla1

फिल्म निर्माता ने ढल्ला के आरोप को नकारा
2009 में आई सीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म निर्माता चरणजीत सिहरा ने कहा कि रूबी ढल्ला की किसी भी छवि के साथ कोई भी छेड़छाड़ नहीं की थी। सिहरा ने कहा, 'वह हैमिल्टन आई थीं और वह हमेशा से बॉलीवुड स्टार बनना चाहती थीं। मैंने उन्हें फिल्म में काम करने का मौका दिया।'

विज्ञापन
Canadian MP Ruby Dhalla in race for PM post Bollywood Film Connection know life story
अपनी मां के साथ कनाडाई सांसद रूबी ढल्ला - फोटो : Instagram/@rubydhalla1

1993 में, मिस इंडिया कनाडा प्रतियोगिता में उपविजेता रहीं
बता दें कि रूबी ढल्ला भारतीय मूल की पहली महिलाओं में से एक हैं, जिन्हें कनाडा की संसद में कंजर्वेटिव नीना अग्रवाल के साथ चुना गया था। वह 2006 और 2008 में फिर से चुनाव जीतकर हाउस ऑफ कॉमन्स गईं, लेकिन 2011 में हार गईं। इसके अलावा, वह एक मॉडल और होटल व्यवसायी भी रह चुकी हैं। रूबी 1993 में, मिस इंडिया कनाडा प्रतियोगिता में उपविजेता रहीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed