Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Cannes 2025 Sharmila Tagore reached cannes with Daughter Saba Pataudi for Aranyer Din Ratri Screening
{"_id":"682b49fa9d4b2ffd4b0c82e4","slug":"cannes-2025-sharmila-tagore-reached-cannes-with-daughter-saba-pataudi-for-aranyer-din-ratri-screening-2025-05-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sharmila Tagore: 'अरण्येर दिन रात्रि' की स्क्रीनिंग के लिए कान पहुंची शर्मिला टैगोर, बेटी ने दिखाईं झलकियां","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sharmila Tagore: 'अरण्येर दिन रात्रि' की स्क्रीनिंग के लिए कान पहुंची शर्मिला टैगोर, बेटी ने दिखाईं झलकियां
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 19 May 2025 08:41 PM IST
सार
Sharmila Tagore in Cannes: अभिनेत्री शर्मिला टैगोर अपनी बेटी के साथ कान पहुंची हैं। वह यहां फिल्म 'अरण्येर दिन रात्रि' की स्क्रीनिंग के लिए पहुंची। यहां देखें तस्वीरें।
विज्ञापन
1 of 5
शर्मिला टैगोर के साथ सबा पटौदी
- फोटो : इंस्टाग्राम @sabapataudi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
इन दिनों फ्रांस में कान फिल्म फेस्टिवल चल रहा है। यहां भारत समेत दुनियाभर के कलाकार पहुंच रहे हैं। ऐसे में दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर सोमवार को अपनी बेटी और आभूषण डिजाइनर सबा पटौदी के साथ फ्रांस के कान पहुंचीं। वह यहां सत्यजीत रे की 1970 की फिल्म 'अरण्येर दिन रात्रि' की स्क्रीनिंग के लिए पहुंची।
2 of 5
शर्मिला टैगोर के साथ सबा पटौदी
- फोटो : इंस्टाग्राम @sabapataudi
बेटी ने शेयर की शर्मिला की तस्वीरें
'अरण्येर दिन रात्रि' बंगाली भाषा की फिल्म है। अंग्रेजी में इसका नाम 'डेज एंड नाइट्स इन द फॉरेस्ट' है। आज क्लासिक्स सेक्शन के तहत इसे कान फिल्म फेस्टिवल 2025 में दिखाया गया। सबा पटौदी ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां के साथ कई तस्वीरें शेयर कीं हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा 'कान 2025! मां और मैं... संजोने लायक पल।'
यह खबर भी पढ़ें:Ishaan Khatter: कान में दिखाए जाने से पहले ईशान खट्टर ने की 'होमबाउंड' की तारीफ, बताया 'जरूरी' है फिल्म
3 of 5
शर्मिला टैगोर के साथ सबा पटौदी
- फोटो : इंस्टाग्राम @sabapataudi
कान में 'अरण्येर दिन रात्रि' की स्क्रीनिंग
फिल्म 'अरण्येर दिन रात्रि' में शर्मिला टैगोर ने अभिनय किया है। वह सह-कलाकार सिमी गरेवाल, निर्माता पूर्णिमा दत्ता, मार्गरेट बोडे, द फिल्म फाउंडेशन की कार्यकारी निदेशक और एफएचएफ के संस्थापक शिवेंद्र सिंह डूंगरपुर के साथ समारोह में स्क्रीनिंग में शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सबा पटौदी
- फोटो : इंस्टाग्राम @sabapataudi
फिल्ल की कहानी
फिल्म 'अरण्येर दिन रात्रि' अलगाव और आधुनिकता पर आधारित है। फिल्म में चार शहरी पुरुषों की कहानी दिखाई गई है। चारों छुट्टी के लिए पलामू के जंगलों में भाग जाते हैं। फिल्म का प्रीमियर हॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता वेस एंडरसन द्वारा प्रस्तुत किया गया। वह रे के प्रशंसक हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सबा पटौदी
- फोटो : इंस्टाग्राम @sabapataudi
इन लोगों ने किया अभिनय
आपको बता दें फिल्म 'अरण्येर दिन रात्रि' सुनील गंगोपाध्याय के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित फिल्म है। फिल्म का निर्देश सत्यजीत रे ने किया है। फिल्म में शर्मिला टैगोर के अलावा सौमित्र चटर्जी, सुभेंदु चटर्जी, समित भांजा, रबी घोष, काबेरी बोस, अपर्णा सेन और सिमी गरेवाल ने अभिनय किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।