बीते वर्ष फिल्म 'स्त्री 2' के जरिए बॉक्स ऑफिस पर राज कर चुकीं श्रद्धा कपूर की अगली फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। बीते दिनों खबर आई कि उन्होंने एकता कपूर की फिल्म साइन की है, जिसका निर्देशन 'तुम्बाड़' फेम निर्देशक अनिल बर्वे करेंगे। हालांकि, हाल ही में कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि फीस के मसले को लेकर श्रद्धा कपूर ने एकता की फिल्म से हाथ पीछे खींच लिए हैं। अब ऐसी खबरों का खंडन खुद अनिल बर्वे ने किया है।
Shraddha Kapoor: क्या वाकई श्रद्धा ने छोड़ दी एकता कपूर की फिल्म? खबरों पर निर्देशक अनिल बर्वे ने तोड़ी चुप्पी
Shraddha Kapoor Exit From Ekta Kapoor Movie News: हाल ही में ऐसी खबरें आईं कि अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने फीस को लेकर एकता कपूर की आगामी फिल्म छोड़ दी। इस पर निर्देशक अनिल बर्वे ने चुप्पी तोड़ी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनिल बर्वे ने बताया अफवाह
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि फीस संबंधी असहमतियों के चलते श्रद्धा कपूर ने अनिल बर्वे की थ्रिलर फिल्म छोड़ दी है। हालांकि, ऐसी खबरों का खंडन करते हुए आज सोमवार को राही अनिल बर्वे ने अपने एक्स अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर यकीन न करें।
जल्द होगा आधिकारिक एलान
अनिल बर्वे ने सही वक्त आने पर आधिकारिक एलान करने की बात कही है। अनिल बर्वे ने लिखा है, 'कृपया मीडिया में चल रही किसी भी अफवाह पर यकीन न करें। हम सही समय पर आधिकारिक घोषणा करेंगे'। बता दें कि पिछले कुछ हफ्तों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि एकता कपूर की एक थ्रिलर फिल्म से श्रद्धा बाहर हो गई हैं। उन्होंने फिल्म के लिए 17 करोड़ रुपये फीस मांगी, जो मेकर्स को काफी ज्यादा लगी।
किसी फिल्म का नहीं हुआ आधिकारिक एलान
साल 2024 में आई श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसके बाद ऐसी खबरें हैं कि वह कई फिल्मों में काम करेंगी, लेकिन अभी तक किसी भी फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
Nusrat Faria: नुसरत फारिया से पहले विवादों में रहीं बांग्लादेश की यह खूबसूरत एक्ट्रेसेस, कुछ ने खाई जेल की हवा
राहुल मोदी को कर रहीं डेट?
श्रद्धा कपूर अपनी फिल्मों के अलावा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। कथित तौर पर वे राहुल मोदी को डेट कर रही हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अफेयर की अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। मगर, कई मौकों पर दोनों को साथ देखा गया है।