फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mission Impossible 8: '100 की उम्र में भी करूंगा एक्शन फिल्में', टॉम क्रूज ने इसलिए दिया बड़ा बयान

Mon, 19 May 2025 06:58 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 19 May 2025 06:58 PM IST
सार

Tom Cruise on Mission Impossible Series: एक हैरान करने वाले बयान में 'मिशन इंपॉसिबल 8' अभिनेता टॉम क्रूज ने कहा है कि वह काम करना कभी नहीं छोड़ेंगे।

विज्ञापन
I will make action films at the age of 100 says Mission Impossible 8 actor Tom Cruise
टॉम क्रूज - फोटो : इंस्टाग्राम @tomcruise

हॉलीवुड के अभिनेता टॉम क्रूज अपनी फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल 8' को लेकर चर्चा में हैं। भारत में यह फिल्म 17 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 62 साल के अभिनेता टॉम क्रूज ने 'मिशन इंपॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग' में बेहतरीन अदाकारी की है। अब उनके फैंस यह सोच रहे हैं कि क्या यह उनके करियर की आखिरी फिल्म है। ऐसे में टॉम क्रूज ने एक जवाब देकर अपने दर्शकों को हैरान कर दिया है।

I will make action films at the age of 100 says Mission Impossible 8 actor Tom Cruise
टॉम क्रूज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आखिरी कुछ भी नहीं होता
बीते दिन टॉम क्रूज की फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग' का न्यूयॉर्क में प्रीमियर हुआ। इस दौरान टॉम क्रूज से पूछा गया कि क्या वह फिर इसी सीरीज की फिल्म में नजर आएंगे? इस पर उन्होंने हॉलीवुड रिपोर्टर के हवाले से कहा 'यह आखिरी है। लेकिन आखिरी कुछ भी नहीं होता।'

I will make action films at the age of 100 says Mission Impossible 8 actor Tom Cruise
टॉम क्रूज और मिशन इम्पॉसिबल की टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

100 साल की उम्र में काम करना चाहते हैं क्रूज
दो साल पहले टॉम क्रूज ने कहा था कि वह 80 साल की उम्र तक 'मिशन इंपॉसिबल' बनाना चाहते थे। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने अपना विचार बदल दिया है क्योंकि 'मिशन इंपॉसिबल 8' फिल्म फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म है। इस पर अभिनेता ने कहा कि वह यहीं नहीं रुके हैं बल्कि 100 की उम्र तक काम करने की योजना बना रहे हैं। 
यह खबर भी पढ़ें: MI8 Box Office Collection: ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ को मिला वीकएंड का फायदा, दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
I will make action films at the age of 100 says Mission Impossible 8 actor Tom Cruise
टॉम क्रूज - फोटो : एक्स@TomCruise

फिल्म बनाना नहीं छोड़ेंगे टॉम क्रूज
टॉम क्रूज ने मीडिया से कहा 'मैंने कहा था कि मैं 80 की उम्र तक फिल्में बनाता रहूंगा। असल में मैं 100 की उम्र तक फिल्में बनाऊंगा। मैं कभी नहीं रुकूंगा। मैं एक्शन करना कभी नहीं छोड़ूंगा, मैं ड्रामा, कॉमेडी फिल्में करना कभी नहीं छोड़ूंगा। मैं उत्साहित हूं।'
क्रूज ने कहा 'मैं बहुत किस्मत वाला हूं कि मैं ऐसी फिल्में बना पाता हूं, और मुझे फिल्में बनाना बहुत पसंद है।'

विज्ञापन
I will make action films at the age of 100 says Mission Impossible 8 actor Tom Cruise
टॉम क्रूज-ताहा शाह बदुशा - फोटो : इंस्टाग्राम

भारत में पहले रिलीज हुई 'मिशन इंपॉसिबल 8'
'मिशन इंपॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग' पूरी दुनिया में 23 मई को रिलीज होने वाली है। हालांकि भारत में यह फिल्म 17 मई को रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने  17 और 18 मई को बॉक्स ऑफिस पर 33.5 करोड़ का कारोबार कर लिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed