{"_id":"682b145abc14cabdfa0c51c7","slug":"urvashi-rautela-cannes-2025-dress-malfunction-sparks-debate-intentional-or-accidental-2025-05-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cannes 2025: कान में उर्वशी रौतेला का ‘वार्डरोब मालफंक्शन’, हादसा या प्री-प्लान्ड ? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Cannes 2025: कान में उर्वशी रौतेला का ‘वार्डरोब मालफंक्शन’, हादसा या प्री-प्लान्ड ? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Mon, 19 May 2025 05:57 PM IST
सार
Urvashi Rautela Wardrobe Malfunction: कान फिल्म फेस्टिवल 2025 में इन दिनों एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला सुर्खियों में हैं। अपने फैशन स्टेटमेंट से सभी को इंप्रेस कर रहीं अभिनेत्री के साथ हाल ही में उप्स मोमेंट देखने को मिला।
कान फिल्म फेस्टिवल का रेड कार्पेट ग्लैमर और स्टाइल के लिए जाना जाता है। इसी कड़ी में भारतीय अभिनेत्री उर्वशी रौतेला भी अपने एक से बढ़कर एक ड्रेसेस से फैंस का दिल जीतते हुए नजर आ रही हैं। हालांकि एक्ट्रेस के साथ हाल ही में ऊप्स मोमेंट हो गया जो अब इंटरनेट पर चर्चाओं का कारण बन गया है।
2 of 6
उर्वशी रौतेला
- फोटो : Amar Ujala
वार्डरोब मालफंक्शन का शिकार हुईं एक्ट्रेस
हाल ही में उर्वशी एक खूबसूरत ब्लैक गाउन में रेड कार्पेट पर नजर आईं। अपनी दूसरी मौजूदगी के दौरान इस आउटफिट में अभिनेत्री गजब की लग रही थीं। जैसे ही अभिनेत्री आईं तो कैमरे तुरंत उनकी ओर घूम गए। लेकिन इसी बीच सभी का ध्यान उर्वशी के ड्रेस के उस हिस्से पर गया जो थोड़ा फटा हुआ दिखा।
3 of 6
उर्वशी रौतेला
- फोटो : Amar Ujala
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
उर्वशी इस बात से बेखबर होकर कैमरे पर जमकर पोज दे रही थीं। वहीं कैमरे में यह ऊप्स मोमेंट कैद हो गया जो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसी मुद्दे को लेकर अब बहस भी छिड़ चुकी है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही यूजर्स की प्रतिक्रियाएं तेज हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
उर्वशी रौतेला
- फोटो : Amar Ujala
कई यूजर्स ने उड़ाया मजाक
कुछ ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘क्या उर्वशी पहली भारतीय अभिनेत्री हैं जिनकी ड्रेस कान में फटी?’ वहीं एक यूजर ने मजाक में लिख दिया, ‘पहले रिवॉल्विंग डोर में फंसी, फिर तोते जैसे लुक में आईं, अब फटी ड्रेस में दिखीं- उर्वशी का फैशन चार्ट नीचे गिरता ही जा रहा है!’
कई यूजर्स ने बताया सोचा-समझा प्लान
कई सोशल मीडिया यूजर्स ने तो इस घटना की प्रामाणिकता पर सवाल खड़े किए। कुछ ने कहा कि यह सब ध्यान खींचने के लिए किया गया हो सकता है। एक कमेंट में लिखा गया, ‘लगता है अब वो जानबूझकर कुछ अजीब कर रही हैं या फिर कोई उन्हें जानबूझकर खराब दिखाने की कोशिश कर रहा है।’
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।