फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cannes Records: पिछले 78 साल में बने कई अजब-गजब रिकॉर्ड कान फिल्म फेस्टिवल में, जानिए टॉप 5 के बारे में यहां

Tue, 14 May 2024 02:37 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Tue, 14 May 2024 02:37 PM IST
विज्ञापन
cannes film festival 2024 is here click here to know top five records about this festival
कान फिल्म फेस्टिवल - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
‘कान फिल्म फेस्टिवल’ इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। पूरी दुनिया के सिनेमा प्रेमियों को कान फिल्म फेस्टिवल का इंतजार रहता है। हर साल की तरह इस साल भी 14 मई यानी आज से लेकर 25 मई तक यह समारोह मनाया जाएगा। आइए आज आपको बताते हैं ‘कान फिल्म फेस्टिवल’ के टॉप पांच रिकॉर्ड के बारे में जिनके बारे में जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। 
cannes film festival 2024 is here click here to know top five records about this festival
कान फिल्म फेस्टिवल - फोटो : इंस्टाग्राम
साल 1991 में कोएन बंधुओं द्वारा निर्मित फिल्म 'बार्टन फिंक' सर्वाधिक पुरस्कार विजेता फिल्म है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'बार्टन फिंक' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जॉन टर्टुरो को मिला था वहीं इस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का भी पुरस्कार जीत लिया था। 'बार्टन फिंक' ‘कान फिल्म फेस्टिवल’ की पहली ट्रिपल-पुरस्कार विजेता फिल्म बनी थी। 
cannes film festival 2024 is here click here to know top five records about this festival
कान फिल्म फेस्टिवल - फोटो : इंस्टाग्राम
'कान फिल्म फेस्टिवल' अपने अजब-गजब रिकॉर्ड्स के लिए मशहूर है। इसी में से एक रिकॉर्ड है फिल्म 'पैनस लिबीरिंथ' के नाम है। इस फिल्म को देखने के बाद बाइस मिनट तक दर्शक तालियां बजाते रहे थे। यह फिल्म फेस्टिवल के इतिहास का सबसे लंबा स्टैंडिंग ओवेशन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
cannes film festival 2024 is here click here to know top five records about this festival
कान फिल्म फेस्टिवल - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 1980 में निर्देशक केन लोच पहली बार ‘कान फिल्म फेस्टिवल’ में शामिल हुए थे। इसके बाद वे आधिकारिक चयनों में सबसे अधिक उपस्थिति वाले निर्देशक बन गए। केन लोच सबसे अधिक इस फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने वाले निर्देशक हैं। वे पंद्रह  बार ‘कान फिल्म फेस्टिवल’ में शामिल हो चुके हैं। 
विज्ञापन
cannes film festival 2024 is here click here to know top five records about this festival
कान फिल्म फेस्टिवल - फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं 'कान फिल्म फेस्टिवल' के नाम एक और भी रिकॉर्ड है। इस समारोह में भाग लेने के लिए कई सारी सीढ़ियां चढ़नी पड़ती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सभी सितारें इन सीढ़ियों पर चढ़कर पोज देते हैं। इसके अलावा एक इस फेस्टिवल के नाम एक और रिकॉर्ड है। इस समारोह का रेड कार्पेट 60 मीटर लंबा होता है और उसे रोजाना तीन बार बदला जाता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed