{"_id":"6643143a5106f2f4bf01fbe5","slug":"janhvi-kapoor-shares-her-chennai-mansion-photo-on-instagram-wrote-this-is-where-i-go-to-escape-post-went-vira-2024-05-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Janhvi Kapoor: जिंदगी की धूप से बचने के लिए यहां आती हैं जान्हवी, एक्ट्रेस ने दिखाई अपने बंगले की एक झलक","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Janhvi Kapoor: जिंदगी की धूप से बचने के लिए यहां आती हैं जान्हवी, एक्ट्रेस ने दिखाई अपने बंगले की एक झलक
Tue, 14 May 2024 01:26 PM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Tue, 14 May 2024 01:26 PM IST
विज्ञापन
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में वे राजकुमार राव के साथ नजर आने वाली हैं। वहीं अपने व्यस्त शेड्यूल के बीच से जान्हवी अक्सर अपने फैंस के लिए समय निकाल ही लेती हैं। वे अपने सोशल मीडिया हैंडल से अक्सर अपनी जिंदगी की झलक को अपने फैंस के संग साझा करती रहती हैं। जान्हवी ने अपने चेन्नई वाले बंगले की एक झलक को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से साझा किया है। आइए आपको बताते हैं जान्हवी के घर में क्या-क्या खास चीजें हैं --
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
सोशल मीडिया पर जान्हवी कपूर के करोड़ों चाहने वाले हैं। दर्शक उनकी एक्टिंग के अलावा उनके स्टाइल के भी दीवाने हैं। अभी हाल ही में अभिनेत्री ने अपने चेन्नई वाले घर की एक झलक को अपने फैंस के संग साझा किया है। जान्हवी का यह घर बेहद खूबसूरत है।
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
जान्हवी कपूर ने अपने घर की तस्वीर को साझा करते हुए लिखा है, 'मैं जब भी सकून चाहती हूं यहां आती हूं। मेरे लिए मेरा यह घर सबसे सुरक्षित स्थान है'। जान्हवी कपूर के घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अपने घर के सामने लगे फव्वारे के नजदीक कैमरे को पोज देती नजर आ रही हैं। मैरून रंग के ड्रेस में जान्हवी बला की खूबसूरत लग रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
जान्हवी कपूर ने अपने घर के अंदर की सजावट की भी एक झलक अपने फैंस के संग साझा किया है। जान्हवी का यह घर बाहर से जितना आलीशान है उतना ही शानदार अंदर से भी है। जान्हवी कपूर ने अपने इसी घर के बारे में बताते हुए कहा था कि उनका बचपन यहीं गुजरा है।
विज्ञापन
जान्हवी कपूर ने इस महीने की शुरुआत में अपने चेन्नई वाले घर के बारे में कहा था कि वे इस घर को श्रीदेवी के फैंस के साथ साझा करने वाली हैं। जिसके लिए उन्होंने एयरबीएनबी के साथ मिलकर प्लान बनाया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्री देवी ने शादी के बाद इस घर को खरीदा था और वे बाद में इस घर को होटल में तब्दील करना चाहती थीं। वहीं जान्हवी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वे गर्मी की छुट्टियों में यहां आती थी। उनकी बचपन की कई सारी यादें इस घर से जुड़ी हुई हैं।