फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Captain America: भारतीयों को पसंद नहीं आया नया कैप्टन अमेरिका, कम कमाई के मामले में इस फिल्म को छोड़ा पीछे

Fri, 14 Feb 2025 10:20 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Fri, 14 Feb 2025 10:20 PM IST
सार

Captain America: Brave New World Day 1 Box Office Collection: मार्वल यूनिवर्स ‘कैप्टन अमेरिका’ के उत्तराधिकारी के रूप में ‘फाल्कन’ को लेकर दर्शकों के बीच आया है। भारत में एवेंजर्स के हीरोज को पसंद करने वालों की बड़ी तादाद है। आइए जानते हैं भारतीय दर्शकों को कैसा लगा नया कैप्टन अमेरिका? फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से पहले दिन किया कितना कलेक्शन।
 

विज्ञापन
Captain America Brave New World Day 1 Box Office Collection in india Anthony Mackie Harrison Ford
कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मार्वल यूनिवर्स अपने सबसे पसंदीदा सुपहीरोज में से एक ‘कैप्टन अमेरिका’ की कहानी और विरासत को बढ़ाने के लिए एक नए हीरो के साथ दर्शकों के बीच आ चुकी है। 14 फरवरी को दुनिया भर के सिनेमाघरों में ‘कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड’ रिलीज हुई। भारत में भी मार्वल की फिल्मों के काफी दीवाने हैं। आइए जानते हैं नए कैप्टन अमेरिका को दर्शकों ने कितना अपनाया और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया?

Captain America Brave New World Day 1 Box Office Collection in india Anthony Mackie Harrison Ford
फाल्कन कैप्टन अमेरिका के रूप में - फोटो : इंस्टाग्राम

‘कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड’ के पहले दिन की कमाई
‘कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड’ में एंथनी मैकी ने कैप्टन अमेरिका का दारोमदार संभाल लिया है। एंथनी मैकी ने मार्वल यूनिवर्स में फाल्कन के रूप में एंट्री की थी अब वह कैप्टन अमेरिका की भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। फिल्म में विलेन के तौर पर रेड हल्क से  उनका सामना हुआ है। भारत में एमसीयू की इस फिल्म ने पहले दिन अब तक 4.87 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह कलेक्शन भारत में अब तक मार्वल की सबसे कम कमाई करने वाली फिल्म ‘आंट मैन एंड द वॉस्प: क्वांटमेनिया’ के पहले दिन के कलेक्शन से काफी ज्यादा कम है। इस फिल्म ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 8.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

Captain America Brave New World Day 1 Box Office Collection in india Anthony Mackie Harrison Ford
कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पिछले पांच वर्षों में रिलीज हुई मार्वल की फिल्मों का भारत में कलेक्शन
पिछले पांच वर्षों में मार्वल की कई फिल्मों ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी। इनमें ‘अवेंजर्स: एंडगेम’ (2019), ‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ (2021), ‘डॉक्टर स्ट्रेंज: इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ (2022), ‘थॉर: लव एंड थंडर’ (2022) शामिल है। ‘आंट मैन एंड द वॉस्प: क्वांटमेनिया’, ‘गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम’ और डेडपूल एंड वूल्वरीन (2024) शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Captain America Brave New World Day 1 Box Office Collection in india Anthony Mackie Harrison Ford
कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आइए जानते हैं किसने कितना कलेक्शन किया: 

 
फिल्म साल  कलेक्शन (भारत में)
अवेंजर्स: एंडगेम  2019 372.22 करोड़ रुपये
स्पाइडर-मैन: नो वे होम 2021 218.41 करोड़ रुपये
डॉक्टर स्ट्रेंज: इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस 2022 130 करोड़ रुपये
थॉर: लव एंड थंडर 2022 101.71 करोड़ रुपये
आंट मैन एंड द वॉस्प: क्वांटमेनिया 2023 43.69 करोड़ रुपये
गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3 2023 52.34 करोड़ रुपये








 
डेडपूल एंड वूल्वरीन                              2024 128.40 करोड़ रुपये



 
विज्ञापन
Captain America Brave New World Day 1 Box Office Collection in india Anthony Mackie Harrison Ford
सबसे पहले कैप्टन अमेरिका का किरदार सैम विल्सन ने निभाया था - फोटो : इंस्टाग्राम@officialcaptainamerica

एंथिनी मैकी (नए कैप्टन अमेरिका) की फिल्में
एंथनी मैकी मार्वल यूनिवर्स की कैप्टन अमेरिका: द विंटर सोल्जर, अवेंजर्स: एज ऑफ अल्ट्रॉन,  कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर, अवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर, द फॉल्कन एंड द विंटर सोल्जर और अब ‘कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड’ में नजर आए हैं। इसके अलावा एंथनी ने एलिवेशन, घोस्टेड, द वूमेन इन द विंडो, द बैंकर, प्वॉइंट ब्लैक, ब्लैक मिरर, मिल बाला, एंट मैन, शेल्टर जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। हालांकि, एंथनी मैकी के फिल्मों की लिस्ट काफी लंबी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed