{"_id":"672fa626d3a3b572880990e0","slug":"celebs-accept-hair-transplant-salman-khan-amitabh-bachchan-akshay-kumar-vivek-oberoi-sanjay-dutt-kapil-sharma-2024-11-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Celebs: जब झड़ते बालों के कारण गंजे होने लगे ये सितारे, जवां दिखने की चाहत में लिया हेयर ट्रांसप्लांट का सहारा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Celebs: जब झड़ते बालों के कारण गंजे होने लगे ये सितारे, जवां दिखने की चाहत में लिया हेयर ट्रांसप्लांट का सहारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Sun, 10 Nov 2024 12:15 AM IST
सार
बॉलीवुड के कई सितारे झड़ते बालों से परेशान होकर हेयर ट्रांसप्लांट ट्रीटमेंट का सहारा ले चुके हैं। इस लिस्ट में सलमान खान से लेकर अमिताभ बच्चन तक का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन
1 of 8
बॉलीवुड सितारे
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मनोरंजन की दुनिया में अच्छा दिखना कलाकारों के लिए सबसे बड़ी बात होती है। वे अपने आप को इंडस्ट्री में बनाए रखने के लिए अपने शरीर और चेहरे पर कई तरीकों से आकर्षक बनाने की कोशिश करते हैं। बाॅलीवुड है ही ऐसी जगह जहां फैशन का बोलबाला है। मायने नहीं रखता कि आप किस उम्र से ताल्लुक रखते हैं। अगर आपका व्यक्तित्व आकर्षक है, तो आपकी फैन फाॅलोइंग भी जबर्दस्त हो सकती है। यही वजह है बाॅलीवुड सितारे खुद को यंग और हैंडसम दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। इस वजह से ही इंडस्ट्री के कई सितारे बालों के झड़ने की समस्या से परेशान होकर और अपना लुक अच्छा बनाए रखने के लिए हेयर ट्रांसप्लांट का सहारा ले चुके हैं। चलिए आज आपको बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने हेयर ट्रांसप्लांट करवाया है।
2 of 8
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
सलमान खान
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का। बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे मशहूर अभिनेता और बिग बॉस के होस्ट सलमान खान ने भी हेयर ट्रांसप्लांट करवाया है। सलमान अपने लुक्स और मदहोश कर देने वाली काया के लिए प्रशंसकों, खासकर महिलाओं के बीच बहुत लोकप्रिय हैं। हालांकि, 2000 के दशक की शुरुआत में सलमान को बाल झड़ने की समस्या होने लगी। सलमान ने अपने पतले बालों और घटती हेयरलाइन को ठीक करने के लिए हेयर ट्रांसप्लांट कराया था। सलमान ने कभी भी सार्वजनिक रूप से हेयर ट्रांसप्लांट कराने की पुष्टि या खंडन नहीं किया है।
3 of 8
अमिताभ बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan
अमिताभ बच्चन
हिंदी सिनेमा के महानायक बिग बी भी इस लिस्ट में शामिल हैं। अमिताभ बच्चन के अभिनय के आज भी लोग दीवाने हैं, लेकिन ढ़ती उम्र के साथ अमिताभ बच्चन के भी बाल झड़ने लगे थे। अमिताभ बच्चन अपने गंजेपन को छुपाने के लिए लंबे समय तक विग का इस्तेमाल किया। आखिरकार इन्होंने ने भी हेयर पैच ट्रीटमेंट का सहारा लिया और अपनी अपीयरेंस को फिर से बेहतर बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
विवेक ओबेरॉय
- फोटो : इंस्टाग्राम @ vivekoberoi
विवेक ओबेरॉय
बाॅलीवुड की हेयर ट्रांसप्लांट करवाने वाली हस्तियों में अगला नाम विवेक ओबेराॅय का है। विवेक को यह सर्जरी तब करवानी पड़ी, जब उनके बाल काफी पतले होने लगे और धीरे-धीरे इनका गिरना बढ़ गया। हालांकि, ट्रांसप्लांट के बाद उनका लुक एकदम अलग लगा। दरअसल, जब अभिनेता के बाल झड़ने शुरू हुए तो वह बहुत लंबे समय तक इंडस्ट्री से दूर रहे। आखिरकार विवेक ने इस समस्या को ठीक करने के लिए हेयर ट्रांसप्लांट करवाने का फैसला किया।
विज्ञापन
5 of 8
गोविंदा
- फोटो : इंस्टाग्राम-@govinda_herono1
गोविंदा
बाॅलीवुड के मशहूर अभिनेता और डांसर गोविंदा को भी हेसर ट्रांसप्लांट सर्जरी का सहारा लेना पड़ा। यह समय तब आया, जब उन्हें अपने आगे के बालों को लेकर समस्या महसूस होने लगी। सामने से वह गंजे दिखने लगे तो उन्होंने हेयर ट्रांसप्लांट करवाया। गोविंदा इसके बाद जवां दिखने लगे। हालांकि, गोविंदा ने इसे लेकर कई दिनों तक चुप्पी साधे रखी, लेकिन जल्द ही यह खबर सबके सामने आ गई थी, लेकिन उन्होंने कभी भी अपने हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी के बारे में अफवाहों का सार्वजनिक रूप से समर्थन या खंडन नहीं किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।