फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs: रूपाली गांगुली से पहले ट्रैफिक रूल तोड़ चुके हैं ये सितारे, कोई हुआ ट्रोल तो किसी का कटा चालान

Tue, 24 Sep 2024 02:45 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 24 Sep 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
celebs broke traffic rules rupali ganguly anushka sharma varun dhawan sara ali kartik aaryan amitabh bachchan
रूपाली गांगुली-कार्तिक आर्यन-अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

ग्लैमरस वर्ल्ड के कई सितारे अपनी दमदार अदाकारी के दम पर दर्शकों के दिल पर राज करते हैं। देश ही नहीं दुनियाभर में अपने शानदार अभिनय के दम पर वे सुर्खियां बटोरते हैं। भले ही वे कितने ही मशहूर क्यों न हो, लेकिन कानून के लिए वे आम लोगों की तरह ही हैं। कानून और नियम के आगे सितारे भी आम लोगों के बराबर ही हैं। हालांकि, कुछ सेलेब्स ऐसे हैं, जो ट्रैफिक रूल तोड़ते हुए पकड़े गए हैं, जिसके बाद उन्हें काफी परेशानी हुई है। चलिए जानते हैं उन सेलेब्स के बारे में, जिन्हें ट्रैफिक रूल तोड़ने के बाद चालान भरना पड़ा।

celebs broke traffic rules rupali ganguly anushka sharma varun dhawan sara ali kartik aaryan amitabh bachchan
रूपाली गांगुली - फोटो : इंस्टाग्राम

रूपाली गांगुली
इस लिस्ट में सबसे पहले बात करते हैं टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री रूपाली गांगुली की। रूपाली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वे बाइक पर बैठी नजर आईं। इस दौरान उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। दरअसल, ट्रैफिक से बचने के लिए जल्दी में अवॉर्ड शो के लिए रूपाली अपने मैनेजर के साथ स्कूटी पर बैठ कर निकल गईं। हालांकि, इस दौरान न उन्होंने और न ही उनके मैनेजर ने हेलमेट पहना था, जिस कारण लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया और मुंबई पुलिस से उनके खिलाफ एक्शन लेने का आग्रह किया।

celebs broke traffic rules rupali ganguly anushka sharma varun dhawan sara ali kartik aaryan amitabh bachchan
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan

अमिताभ बच्चन
इस लिस्ट में अगला नाम आता है हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन का। बिग बी को भी एक बार सोशल मीडिया पर ट्रैफिक रूल तोड़ने के मामले में ट्रोल किया गया था। इसके साथ ही उनका चालान भी काटा गया था। दरअसल, वह बाइक पर बैठे हुए बिना हेलमेट के राइड लेते नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
celebs broke traffic rules rupali ganguly anushka sharma varun dhawan sara ali kartik aaryan amitabh bachchan
अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम:@anushkasharma

अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा पर भी ट्रैफिक रूल तोड़ने के मामले में जुर्माना लगाया गया था। दरअसल, अभिनेत्री का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह बाइक पर अपने बॉडीगार्ड के साथ जाती हुई नजर आई थीं। इस दौरान वह बिना हेलमेट लगाए शूटिंग पर पहुंची थीं। इसके साथ ही उनके बॉडीगार्ड ने भी हेलमेट नहीं लगा रखा था। फिर, मुंबई पुलिस ने उनका साढ़े दस हजार का चालान काटा था।

विज्ञापन
celebs broke traffic rules rupali ganguly anushka sharma varun dhawan sara ali kartik aaryan amitabh bachchan
विवेक ओबेरॉय - फोटो : इंस्टाग्राम @vivekoberoi

विवेक ओबेरॉय
विवेक ओबेरॉय भी उन सितारों की लिस्ट में शामिल हैं, जिन्हें ट्रैफिक रूल तोड़ने के चक्कर में चालान भरना पड़ा है। दरअसल, विवेक ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह बिना हेलमेट पहने बाइक चला रहे थे। इसके बाद पुलिस ने अभिनेता का 500 रुपये का चालान भी काटा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed