{"_id":"68a3edb7567a79aaf60607bd","slug":"aamir-khan-brother-faissal-khan-exclusive-interview-with-amarujala-actor-talks-about-his-family-personal-life-2025-08-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Faissal Khan Exclusive: 'इंटरव्यू देखकर आमिर का कॉल आया, वो दबाव में है'; वर्कफ्रंट पर भी फैसल ने किए खुलासे","category":{"title":"Celebs Interviews","title_hn":"साक्षात्कार","slug":"celebs-interviews"}}
Faissal Khan Exclusive: 'इंटरव्यू देखकर आमिर का कॉल आया, वो दबाव में है'; वर्कफ्रंट पर भी फैसल ने किए खुलासे
Faisal Khan Exclusive Interview: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और उनका परिवार इन दिनों सुर्खियों में हैं। उनके भाई फैसल खान ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि वह परिवार से अपने संबंध खत्म कर रहे हैं और जायदाद में भी कोई हिस्सा नहीं चाहते।
विज्ञापन
1 of 12
फैसल खान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अमर उजाला को दिए इंटरव्यू में फैसल ने बताया कि उनकी बहन नहीं चाहती थीं कि वह मीडिया के सामने आएं। बातचीत के दौरान उन्होंने यह भी खुलासा किया कि आमिर का एक नाजायज बच्चा है और आमिर अपने पत्नी और बच्चों के साथ अच्छे रिश्ते नहीं निभा पाए। साथ ही अपने जीजा संतोष हेगड़े पर भी गंभीर आरोप लगाए। पढ़िए फैसल की जुबानी..
2 of 12
आमिर खान, निखत, फैसल
- फोटो : इंस्टाग्राम
'बहन नहीं चाहती थीं कि मैं मीडिया के सामने अपनी बात रखूं'
मेरी बहन निखत नहीं चाहती थीं कि मैं प्रेस कॉन्फ्रेंस करूं। वे मुझे लगातार कॉल कर रही थीं। उन्हें लगता था कि मीडिया मुझे इस्तेमाल कर रही है, लेकिन हकीकत यह है कि मैंने खुद मीडिया को बुलाया। मेरा मानना है कि मेरा सच जनता के सामने आना चाहिए। उन्होंने मुझसे कहा कि कुछ बातें निजी रहें और मैंने उनका सम्मान करते हुए पूरी कहानी जनता तक पहुंचाई।
3 of 12
आमिर खान-फैसल खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
'आमिर ने कहा- इंटरव्यू देखकर दुख हुआ'
दरअसल, कुछ दिनों पहले मैंने एक इंटरव्यू में अपनी सच्चाई रखी थी। आमिर ने इंटरव्यू के कुछ फुटेज देखे और मुझे मैसेज किया कि यह मेरे और उनके बारे में है और मैं बहुत हर्ट हुआ हूं। मैंने उन्हें मैसेज किया और कहा कि मैंने पूरी सच्चाई और ईमानदारी से बातें कही हैं।
वास्तव में, मैंने आमिर की तारीफ भी की थी और यह भी कहा कि आमिर पर परिवार की तरफ से दबाव डाला जा रहा है। संतोष हेगड़े (आमिर के जीजाजी) और मेरे अंकल इंतियाज भी इस मामले में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 12
फैसल खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@faissal.khan
'आमिर ने कहा कि अब वो कभी बात नहीं करेगा'
आमिर के आसपास कुछ लोग उन्हें मेरे खिलाफ ब्रेनवॉश कर रहे थे। मैंने यह बात आमिर से भी कही कि आप बहुत व्यस्त हैं और आपको ब्रेनवॉश किया जा रहा है। मैंने उनसे कहा कि आप इंटरव्यू देखिए और मुझे बताइए कि आपको कैसा लगा? मैंने स्पष्ट किया कि मैं भी दुखी हूं और मेरी भी कई समस्याएं हैं। उन्होंने कहा, 'मैं आज के बाद तुमसे कभी बात नहीं करूंगा'। मैंने कहा, 'ठीक है।'
विज्ञापन
5 of 12
अपनी बुआ और मां के साथ फैसल खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@faissal.khan
'मेरा जीजा मुझे मेरी मां से मिलने नहीं देता'
मेरी मां और बहन ने आरोप लगाए कि मैं समाज के लिए गलत हूं, लेकिन मैंने पिछले 17 वर्षों में समाज के खिलाफ कोई गलत काम नहीं किया इसलिए ये सारे आरोप गलत थे। मेरी बहन और मेरा जीजा, संतोष घर जमाई बनकर मेरी मां के यहां रहता है और मुझे अपनी मां से ही मिलने नहीं दिया जाता।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।