{"_id":"6747ddd8e863e6f4100323fb","slug":"saiyami-kher-exclusive-interview-with-pankaj-shukla-agni-ghoomar-jaat-neeraj-pandey-r-balki-how-to-pronounce-2024-11-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Saiyami Kher: कृपया ध्यान दें, संयम से मेरा नाम पड़ा संयमी, सैयमी या सैयामी मेरा नाम ही नहीं है","category":{"title":"Celebs Interviews","title_hn":"साक्षात्कार","slug":"celebs-interviews"}}
Saiyami Kher: कृपया ध्यान दें, संयम से मेरा नाम पड़ा संयमी, सैयमी या सैयामी मेरा नाम ही नहीं है
अभिनेत्री उषा किरण की नातिन, मॉडल पिता अद्वैत खेर की बेटी, अभिनेत्री मौसी तनवी आजमी की भांजी और अपने बूते सब कुछ पा लेने की जिद रखने वाली अभिनेत्री हैं संयमी ने अपने नाम को लेकर हाल ही में खुलकर बात की है।
विज्ञापन
1 of 7
संयमी खेर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
संयम उनमें कूट कूट कर भरा है। अभिनेत्री उषा किरण की नातिन, मॉडल पिता अद्वैत खेर की बेटी, अभिनेत्री मौसी तनवी आजमी की भांजी और अपने बूते सब कुछ पा लेने की जिद रखने वाली अभिनेत्री हैं संयमी। जी हां, सैयमी या सैयामी खेर नहीं, इनका नाम संयमी खेर है। संयमी जल्द ही अमेजन प्राइम पर प्रसारित होने वाली फिल्म ‘अग्नि’ में नजर आने वाली हैं। ‘अमर उजाला’ के सलाहकार संपादक पंकज शुक्ल की संयमी से एक खास बातचीत।
2 of 7
अग्नि
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘अग्नि’ के सेट पर तो सारे कलाकारों और तकनीशियनों में आप ही सबसे फिट रही होंगी?
आप शायद आयरनमैन रेस से इसे जोड़ रहे हैं। वह मेरा पसंदीदा खेल है और यहां फिल्म की शूटिंग की जरूरतें अलग रहीं। इस किरदार के लिए हमें अलग से ट्रेनिंग मिली। हमने खूब मेहनत की। असल जिंदगी के फायरफाइटर्स के साथ दिन बिताए और इस सबको करते हुए समझ आया कि इस पेशे के बारे में अब तक सिनेमा का कैमरा न घूमना हम सबके लिए शर्म की बात है।
3 of 7
संयमी खेर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
और, मैराथन दौड़ना या कहें कि सिर्फ दौड़ना आपने शुरू किया पहली बार दिल टूटने के बाद?
मैराथन दौड़ना एक तरह से मेरा नशा बन चुका है। जो लोग मुझे करीब से जानते हैं, वे ये भी जानते हैं कि मैंने कब और क्यों दौड़ना शुरू किया? काफी पहले की बात है ये। कॉलेज के दिनों की। मेरा किसी से मन लगा हुआ था और उसने मेरा दिल तोड़ दिया। पहला हार्ट ब्रेक बहुत मुश्किल होता है और मैंने इससे उबरने के लिए दौड़ना शुरू कर दिया। अब मेरी हर मुश्किल का एक ही इलाज है, दौड़ना।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
संयमी खेर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
और, संयम तो आपके नाम में ही है?
जी हां, और इसी का विशेषण है संयमी। मेरा असल नाम संयमी ही है। अनुस्वार की वर्तनी अंग्रेजी में नाम लिखते समय एन होनी चाहिए लेकिन फिर शायद नाम कुछ और ही लिखा जाता। अब भी मैं जब भी मौका मिलता है, अपना सही नाम बताती ही हूं। लेकिन, कम लोग ही हैं जो इस पर इतना ध्यान देते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
संयमी खेर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
परिवार का साथ मनोरंजन की दुनिया में काम करने वालों के लिए कितना जरूरी है?
मनोरंजन की दुनिया में टिके रहना आसान नहीं हैं। यहां स्वीकृतियों से ज्यादा हमारा सामना नकारे जाने से होता है। ऐसे में कलेजा मजबूत न हो तो वह बैठने लगता है। मेरे साथ भी ऐसा हुआ है। लेकिन, मेरा मानना है कि घरवालों का साथ हो तो फिर कोई भी मानसिक स्थिति हो, हमें उबरने में मदद मिल ही जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।