सब्सक्राइब करें

Celebs: मलाइका से पहले इन सितारों ने किराए पर दिए अपने आलीशान घर, किराया वसूल हर महीने करते हैं मोटी कमाई

एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 19 May 2024 03:57 PM IST
विज्ञापन
celebs rent out their house malaika kajol abhishek bachchan saif ali karan johar salman khan amitabh bachchan
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड सितारे अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। वे एक आलीशान जिंदगी जीते हैं। वहीं कमाई की बात करें तो फिल्मों से तो ये सितारे मोटी कमाई करते ही हैं। इसके अलावा ये सितारे विज्ञापन, निवेश और मॉडलिंग के जरिए भी कमाई करते हैं। हालांकि, कई कलाकार अपनी आलीशान प्रॉपर्टी को भी किराए पर लगाकर हजारों-लाखों रुपये महीना कमाते हैं। चलिए आज हम आपको ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपना आलीशान घर किराए पर देकर मोटी कमाई कर रहे हैं।

Trending Videos
celebs rent out their house malaika kajol abhishek bachchan saif ali karan johar salman khan amitabh bachchan
मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

मलाइका अरोड़ा
इस लिस्ट में सबसे पहले बात करते हैं बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की। मलाइका हाल ही में इस लिस्ट में शामिल होने वाली अभिनेत्री हैं। दरअसल, उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपना आलीशान मकान किराए पर दिया है। मलाइका ने बांद्रा में स्थित अपना आलीशान अपार्टमेंट किराए पर दिया है। उन्होंने कॉस्ट्यूम डिजाइनर कशिश हंस को तीन साल के लिए अपना अपार्टमेंट किराए पर दिया है, जिससे वह हर महीने 1.57 लाख रुपये की कमाई करेंगी। बांद्रा वेस्ट के पाली हिल में स्थित इस अपार्टमेंट के किराए के समझौते के मुताबिक हर साल किराए में पांच फीसदी की बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
celebs rent out their house malaika kajol abhishek bachchan saif ali karan johar salman khan amitabh bachchan
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

सैफ अली खान
इस लिस्ट में अगला नाम आता है बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान का। रॉयल परिवार से ताल्लुक रखने वाले सैफ के पास संपत्ति की कमी नहीं है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सैफ अली खान ने मुंबई स्थित अपना एक अपार्टमेंट किराए पर दिया है। बताया जाता है कि इस प्रॉपर्टी से किराए के रूप में उनकी 3.5 लाख रुपये की कमाई होती है।

celebs rent out their house malaika kajol abhishek bachchan saif ali karan johar salman khan amitabh bachchan
अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

अमिताभ बच्चन-अभिषेक बच्चन
अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। पिता-पुत्र के पास अकूत संपत्ति है। वे दोनों फिल्मों और विज्ञापनों से अच्छी कमाई करते हैं। उन्होंने अपने दो बंगले अम्मू और वत्स के ग्राउंड फ्लोर को किराए पर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे उनकी 18.9 रुपये की कमाई होती है।

विज्ञापन
celebs rent out their house malaika kajol abhishek bachchan saif ali karan johar salman khan amitabh bachchan
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम

करण जौहर
फिल्म निर्माता और फिल्म निर्देशक करण जौहर भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं। करण कई हिट फिल्में बना चुके हैं, जिसके जरिए उनकी तगड़ी कमाई हुई है। करण भी कई आलीशान संपत्तियों के मालिक हैं और इन्हीं में से दो संपत्ति को उन्होंने किराए पर लगा रखा है, जिसके जरिए वे तगड़ी कमाई करते हैं। करण जौहर ने दो संपत्ति किराए पर लगा रही है। एक प्रॉपर्टी उन्होंने 17.56 लाख प्रति महीना और दूसरी प्रॉपर्टी 6.15 लाख प्रति महीना के हिसाब से किराए पर दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed