फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: मार्शल आर्ट में इन सितारों को हासिल है महारत, कोई ब्लैक बेल्ट तो किसी ने कुंग फू में ली है ट्रेनिंग

Mon, 04 Mar 2024 05:05 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Mon, 04 Mar 2024 05:05 PM IST
विज्ञापन
Celebs With Martial Arts Skills Akshay Kumar Tiger Shroff Vidyut Jammwal Isha Koppikar Madhuri Dixit
BOLLYWOOD STARS - फोटो : अमर उजाला

इंडस्ट्री में कई सितारे ऐसे हैं, जिन्हें एक्टिंग के साथ-साथ मार्शल आर्ट में भी महारत हासिल है। बड़े पर्दे पर एक्शन सीन करते हुए ये सितारे अपनी ट्रेनिंग का बखूबी इस्तेमाल करते हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड के यंग स्टार्स के साथ-साथ दिग्गज अभिनेता और अभिनेत्रियां भी शामिल हैं। चलिए आपको इन सितारों से रूबरू कराते हैं।

Celebs With Martial Arts Skills Akshay Kumar Tiger Shroff Vidyut Jammwal Isha Koppikar Madhuri Dixit
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

इस लिस्ट में पहला नाम अक्षय कुमार का है, खतरों का खिलाड़ी अक्षय कुमार ने हांगकांग में मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ली हैं। वे शोटोटन कराटे और मय थाई में ब्लैक बेल्ट हैं। अपनी फिटनेस को लेकर खूब सजग रहने वाले अक्षय ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग को अपना करियर बनाया। आज अक्षय अपने फिल्म के एक्शन स्टंट खुद से ही करते हैं।

Celebs With Martial Arts Skills Akshay Kumar Tiger Shroff Vidyut Jammwal Isha Koppikar Madhuri Dixit
माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने भी मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ली है। माधुरी ने शाओलिन कुंग फू में ट्रेनिंग ली है। अपने अभिनय और डांसिंग के साथ-साथ माधुरी किसी को भी सबक सिखाने का हुनर रखती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Celebs With Martial Arts Skills Akshay Kumar Tiger Shroff Vidyut Jammwal Isha Koppikar Madhuri Dixit
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

इस लिस्ट में अगला नाम 'इंडियन पुलिस फोर्स' में अपने किरदार से चर्चा बटोर रही अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का है। एक्टिंग और डांसिंग के अलावा शिल्पा को मार्शल आर्ट में भी महारत हासिल है। वे कराटे में ब्लैक बेल्ट हैं। आज भी शिल्पा योगा करते हुए अपने शरीर के लचीलेपन से हर किसी को हैरान कर देती हैं।
Anuradha Paudwal: पंकज उधास को याद कर भावुक हुईं अनुराधा पौडवाल, दोनों ने साथ में गाए थे ये लोकप्रीय गीत

विज्ञापन
Celebs With Martial Arts Skills Akshay Kumar Tiger Shroff Vidyut Jammwal Isha Koppikar Madhuri Dixit
विद्युत जामवाल - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'क्रैक' को लेकर चर्चा बटोर रहे विद्युत जामवाल एक प्रशिक्षित मार्शल आर्ट और जिमनास्ट है, फिल्मों में विद्युत के एक्शन सीन को देख कर इसका अंदाजा बखूबी लगाया जा सकता है। क्रैक अभिनेता चार साल की छोटी सी उम्र से कलारीपयट्टू की ट्रेनिंग ली है इसके साथ ही उन्होंने मार्शल आर्ट में भी महारत हासिल किया है, जिसका नमूना वे समय-समय पर अपने इंस्टाग्राम पर दिखाते रहते हैं। विद्युत ने जिमनास्टिक के साथ-साथ जुजुत्सु, कुंग फू और कलारी की भी ट्रेनिंग ली है।
Avinash Tiwary: जब अमिताभ ने लगाया था 'मडगांव एक्सप्रेस' स्टार को गले, बीते दिनों को याद कर भावुक हुए अभिनेता


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed