Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Censor Board Mumbai Office revising committee gets active watches pending films of last three months including
{"_id":"662f4ac1291491dea40a8365","slug":"censor-board-mumbai-office-revising-committee-gets-active-watches-pending-films-of-last-three-months-including-2024-04-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Amar Ujala Impact: ‘अमर उजाला’ की खबर का असर, सेंसर बोर्ड की रिवाइजिंग कमेटी ने पास की भोजपुरी फिल्म ‘जया’","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Amar Ujala Impact: ‘अमर उजाला’ की खबर का असर, सेंसर बोर्ड की रिवाइजिंग कमेटी ने पास की भोजपुरी फिल्म ‘जया’
20 अप्रैल को ‘अमर उजाला डॉट कॉम’ पर प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड यानी सेंसर बोर्ड के मुंबई क्षेत्रीय कार्यालय ने न सिर्फ तुरत-फुरत अपनी पुनरीक्षण समिति (रिवाइजिंग कमेटी) को सक्रिय कर दिया है बल्कि, इस समिति ने बीते तीन महीने से लंबित पड़ी फिल्मों की स्क्रीनिंग भी शुरू कर दी है। शनिवार को इस समिति ने जनवरी से लंबित भोजपुरी फिल्म ‘जया’ देखी और फिल्म को कुछ बदलाव के साथ पास करने का फैसला दे दिया।
2 of 7
जया फिल्म
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जानकारी के मुताबिक सामाजिक समरसता और महिला सशक्तिकरण पर बनी निर्देशक धीरू यादव की फिल्म ‘जया’ को सेंसर बोर्ड ने सिर्फ इसलिए सेंसर सर्टिफिकेट देने से इन्कार कर दिया था कि फिल्म की नायिका फिल्म के क्लाइमेक्स में अकेले रहने का फैसला कर लेती है। सेंसर बोर्ड की परीक्षण समिति (एग्जामिनिंग कमेटी) के सदस्यों का इस बारे में यही मानना रहा कि बिहार या पूर्वी उत्तर प्रदेश में बिना पति के सहारे किसी महिला का समाज में रहना ठीक नहीं है!
3 of 7
जया फिल्म
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड यानी सेंसर बोर्ड के मुंबई क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारी फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर अदालत में हुई अपनी खिंचाई के बाद से अतिरिक्त सजग हो गए हैं। फिल्म ‘पटना शुक्ला’ में इसी के चलते बिहार यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर विहार यूनिवर्सिटी किया गया। निर्माता-निर्देशक के सी बोकाडिया की फिल्म ‘तीसरी बेगम’ से जय श्री राम हटाने का आदेश दिया गया। फिल्म ‘तीसरी बेगम’ के मामले की बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू हो चुकी है और सरकारी वकील के लिए इस फिल्म की स्क्रीनिंग भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
जया फिल्म
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भोजपुरी फिल्म ‘जया’ को लेकर फिल्म की परीक्षण समिति की आपत्तियों के खिलाफ इसके निर्माता रत्नाकर प्रसाद ने सेंसर बोर्ड में याचिका जनवरी में ही दाखिल कर दी थी। आवेदन में इसे पुनरीक्षण समिति द्वारा देखने का आग्रह किया था, लेकिन उनके इस आवेदन पर तीन महीने बाद तक कोई कार्रवाई ही नहीं हुई। फिल्म के निर्देशक धीरू यादव के मुताबिक, सेंसर बोर्ड के अधिकारी पहले त्योहार का बहाना बनाते रहे और अब उनका कहना है कि सब चुनाव में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
5 of 7
जया फिल्म
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस बारे में ‘अमर उजाला डॉट कॉम’ ने सबसे पहले 20 अप्रैल को खबर प्रकाशित की थी। इस बारे में जानकारी मिलते ही सूचना और प्रसारण मंत्रालय में सेंसर बोर्ड से संबंधित काम देख रहे अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया और पुनरीक्षण समिति की बैठक कराने व लंबित फिल्मों को तुरंत देखे जाने के निर्देश जारी किए। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुनरीक्षण समिति ने बीते हफ्ते से ही इन लंबित फिल्मों को देखना शुरू कर दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।