फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shruti Haasan-Santanu Hazarika: श्रुति हासन के साथ शांतनु हजारिका ने कंफर्म किया ब्रेकअप! बोले- मुझे माफ कर दो

Mon, 29 Apr 2024 12:01 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Mon, 29 Apr 2024 12:01 PM IST
सार

श्रुति हासन और शांतनु हजारिका कुछ समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। अलग होने से पहले दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। दोनों ने जब इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो किया, तभी से सोशल मीडिया पर दोनों के अलग होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Santanu Hazarika Breaks Silence on Their Break Up With Salaar Star Shruti Haasan Said I Am Sorry Know Details
श्रुति हासन और शांतनु हजारिका - फोटो : इंस्टाग्राम

श्रुति हासन अपने काम के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी जबरदस्त सुर्खियां बटोरती हैं। बीते दिनों खबरें आई थीं कि श्रुति और उनके बॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका का बेक्रअप हो गया है। दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है। श्रुति हासन ने ब्रेकअप की खबरों पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। वहीं, अब हाल ही में शांतनु ने इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

Santanu Hazarika Breaks Silence on Their Break Up With Salaar Star Shruti Haasan Said I Am Sorry Know Details
श्रुति हासन-शांतनु हजारिका - फोटो : सोशल मीडिया
श्रुति हासन और शांतनु हजारिका कुछ समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। अलग होने से पहले दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। दोनों ने जब इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो किया, तभी से सोशल मीडिया पर दोनों के अलग होने के कयास लगाए जा रहे हैं। शांतनु हजारिका से हाल ही में श्रुति हासन के साथ उनके ब्रेकअप को लेकर सवाल किया गया। मगर उन्होंने अपने अलग होने का कारण नहीं बताया है।  

Diljit Dosanjh: वैंकूवर स्टेडियम में परफॉर्मेंस के बाद दिलजीत दोसांझ ने बताई दिल की बात, फैंस हुए इमोशनल
 
Santanu Hazarika Breaks Silence on Their Break Up With Salaar Star Shruti Haasan Said I Am Sorry Know Details
श्रुति हासन और शांतनु हजारिका - फोटो : इंस्टाग्राम

शांतनु हजारिका ने ब्रेकअप की वजह पूछे जाने पर कहा, 'मुझे माफ कर दो, लेकिन मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं।' वहीं, एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों के बीच कुछ छीक नहीं चल रहा था, इसलिए दोनों ने सौहार्दपूर्ण तरीके से अलग होने का फैसला किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Santanu Hazarika Breaks Silence on Their Break Up With Salaar Star Shruti Haasan Said I Am Sorry Know Details
श्रुति हासन - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री शांतनु के साथ आए दिन सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करती रहती थीं। मगर अब श्रुति हासन ने शांतनु हजारिका के साथ अपने सभी पोस्ट भी डिलीट कर दिए हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर शांतनु के साथ कोई भी तस्वीरें नहीं दिखाई दे रही हैं। 

विज्ञापन
Santanu Hazarika Breaks Silence on Their Break Up With Salaar Star Shruti Haasan Said I Am Sorry Know Details
श्रुति हासन और शांतनु हजारिका - फोटो : इंस्टाग्राम
मुंबई स्थित असमिया कलाकार शांतनु हजारिका एक विजुअल आर्टिस्ट, वीडियो गेम डिजाइनर और चित्रकार हैं। उनकी रचनात्मक प्रतिभा ने श्रुति का ध्यान तब खींचा जब वह अपनी किताब पर काम कर रही थीं, जिसमें उनकी कविताएं हैं। शांतनु ने पुस्तक के लिए एक चित्रकार और डिजाइनर के रूप में योगदान दिया और उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई थी। बाद में दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे थे। 

Imran Khan: नौ साल बाद फिर पर्दे पर वापसी करने वाले हैं इमरान? वीर दास के साथ इस फिल्म में दिखेगी जुगलबंदी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed