फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kartik Aaryan: मेहनत की तारीफ न मिलने पर प्रशंसकों से नाराज हुए कार्तिक, बोले- 'ये तुम लोगों का हर बार का है'

Sat, 10 Aug 2024 03:15 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 10 Aug 2024 03:15 PM IST
सार


 

विज्ञापन
Chandu Champion Actor Kartik Aaryan shares new video complaining fans about this
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेता कार्तिक आर्यन फिलहाल 'चंदू चैंपियन' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। कल यानी शुक्रवार 9 अगस्त को इसे प्राइम वीडियो पर रिलीज कर दिया गया। आज अभिनेता ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। इसमें वे प्रशंसकों से शिकायत करते नजर आ रहे हैं। अभिनेता का कहना है कि उन्होंने इस फिल्म के लिए इतनी मेहनत की है और प्रशंसक तारीफ तक नहीं कर रहे।

Chandu Champion Actor Kartik Aaryan shares new video complaining fans about this
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम @kartikaaryan

अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से कार्तिक ने पोस्ट साझा की है। इसके साथ लिखा है, 'यहां आप लोगों के लिए एक मैसेज है। और साथ मे जुड़े रहिए'। वीडियो में कार्तिक कुछ उदास नजर आ रहे हैं। इसके बाद उनसे कोई सवाल करता है, 'क्या हुआ कार्तिक? क्या परेशानी है'? इसके बाद कार्तिक शुरू हो जाते हैं, 'प्रॉब्लम....मेरी प्रॉब्लम ये है कि....'। फैंस को लगता है कि वो अपना 'प्यार का पंचनामा' वाला मोनोलॉग सुनाएंगे, लेकिन कार्तिक बीच में ही रुक जाते हैं और फिर फैंस से शिकायत करते हैं।
Kiran Rao: 'लापता लेडीज' की सुप्रीम कोर्ट में स्क्रीनिंग से खुश हैं किरण राव, पोस्ट कर जताया आभार

Chandu Champion Actor Kartik Aaryan shares new video complaining fans about this
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम @kartikaaryan

कार्तिक कहते हैं, 'ये तुम लोगों का हर बार का हो गया है। पिक्चर प्रमोट करनी है तो कार्तिक से मोनोलॉग बुलवा दो। अरे इतनी मेहनत की है मैंने। चार नहीं, छह नहीं पूरे आठ एब्स बनाए हैं। डेढ़ साल तक कुछ खाया नहीं। बॉक्सिंग सीखी। स्विमिंग सीखी। दंगल सीखा। तुम लोग बस लाइक करोगे, कमेंट करोगे और चले जाओगे। मेहनत के बारे में कुछ नहीं बोलोगे'?

 

 

 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

prime video IN (@primevideoin) द्वारा साझा की गई पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
Chandu Champion Actor Kartik Aaryan shares new video complaining fans about this
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम

कार्तिक ने आगे कहा, 'बहुत हुआ हर जगह कि चंदू चैंपियन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है। यह कह-कहकर थक गया हूं मैं। अब मैं आप लोगों को बताऊंगा कि आपको यह पिक्चर क्यों नहीं देखनी चाहिए। इसके बाद वीडियो में लिखा आया है, 'कमिंग सून'। अंदाजा लगाया जा रहा है कि कार्तिक जल्द ही एक और नया वीडियो जारी करने वाले हैं। देखना होगा उसमें एक्टर क्या कहेंगे।
Aanand L Rai: ‘तनु वेड्स मुन’ के बाद कंगना रणौत में आए थे ये बदलाव, आनंद एल राय ने किया खुलासा

विज्ञापन
Chandu Champion Actor Kartik Aaryan shares new video complaining fans about this
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कार्तिक आर्यन के इस पोस्ट पर यूजर्स के भी खूब मजेदार कमेंट आ रहे हैं। लोग लिख रहे हैं, 'आपको मोनोलॉग के लिए अलग से एक अवॉर्ड मिलना चाहिए'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इसीलिए तो हम आपको मोनोलॉग किंग बुलाते हैं'। मालूम हो कि फिल्म 'प्यार का पंचनामा' में कार्तिक आर्यन ने मोनलॉग बोला है। यह खूब पसंद किया गया।


Kanguva Trailer Release Date: आखिरकार खत्म हुआ फैंस का इंतजार, इस दिन रिलीज होगा 'कंगुवा' का ट्रेलर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed