फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Wamiqa Gabbi: जासूसी कारनामों के बीच दर्शकों से भी बात करेगी चार्ली चोपड़ा, वामिका ने इस किरदार से ली प्रेरणा

Mon, 25 Sep 2023 09:15 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 25 Sep 2023 09:15 PM IST
विज्ञापन
Charlie Chopra actress Wamiqa Gabbi takes inspiration From Phoebe Waller-Bridge Show Fleabag for her character
वामिका गब्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पंजाबी सिनेमा का बड़ा नाम रहीं अभिनेत्री वामिका गब्बी के लिए आने वाले 10 दिन उनके करियर के लिए काफी अहम साबित होने वाले हैं। वामिका गब्बी की वेब सीरीज 'चार्ली चोपड़ा एंड द मिस्ट्री ऑफ सोलंग वैली' 26 सितंबर को रिलीज होने जा रही है। और, इसके ठीक बाद वह नेटफ्लिक्स की फिल्म 'खुफिया' में भी भी लीड रोल करती नजर आएंगी। 'चार्ली चोपड़ा एंड द मिस्ट्री ऑफ सोलंग वैली' में अपनी भूमिका वामिका गब्बी फीबी वॉलर ब्रिज से प्रेरित बताती हैं, वहीं फिल्म ‘खुफिया’ में वह एक ऐसे रॉ एजेंट की पत्नी की भूमिका निभा रही हैं, जो साल साल 2004 में खुफिया एजेंसियों की नजर से एकाएक गायब हो गया था।


Swara Bhasker: स्वरा भास्कर के घर गूंजी किलकारी, पति फहाद अहमद संग किया नन्ही परी का स्वागत

Charlie Chopra actress Wamiqa Gabbi takes inspiration From Phoebe Waller-Bridge Show Fleabag for her character
चार्ली चोपड़ा रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अगाथा क्रिस्टी के चर्चित उपन्यास पर आधारित वेब सीरीज सीरीज 'चार्ली चोपड़ा एंड द मिस्ट्री ऑफ सोलंग वैली' मर्डर मिस्ट्री पर आधरित है। इस सीरीज में वामिका गब्बी एक पंजाबी जासूस की भूमिका निभा रही हैं। वामिका गब्बी कहती हैं, 'इस किरदार को निभाने के लिए मैने फीबी वॉलर ब्रिज के किरदार से प्रेरणा ली। जब विशाल भारद्वाज सर मुझे 'चार्ली चोपड़ा एंड द मिस्ट्री ऑफ सोलंग वैली' में मेरे किरदार के बारे में बताया तो मेरा ध्यान तुरंत फीबी वॉलर ब्रिज के शो 'फ्लीबैग' पर गया।'

Charlie Chopra actress Wamiqa Gabbi takes inspiration From Phoebe Waller-Bridge Show Fleabag for her character
वामिका गब्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेत्री वामिका गब्बी कहती हैं, 'फीबी वॉलर ब्रिज का शो 'फ्लीबैग' मुझे बहुत पसंद है। इस शो का  लेखन निर्देशन के अलावा फीबी वॉलर ब्रिज ने जिस तरह से इसमें अभिनय किया वह मुझे काफी प्रभावशाली लगा। इस शो में जो  तकनीक प्रयोग में लाई गई है, उससे किरदार व्यक्तिगत स्तर पर दर्शकों से जुड़ा रहता है। विशेष रूप से अजीब और यथार्थवादी स्थितियों के दौरान जब  वह रील और वास्तविक दुनिया के बीच के अंतर को खत्म कर देता है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Charlie Chopra actress Wamiqa Gabbi takes inspiration From Phoebe Waller-Bridge Show Fleabag for her character
वामिका गब्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दरअसल, ये तकनीक सिनेमा की भाषा में फोर्थ वॉल ब्रेक करना कहलाती है। किसी भी फिल्म को देखते समय फ्रेम की लंबाई, चौड़ाई और गहराई दिखती है। अगर इसे बॉक्स या क्यूब के रूप में समझें तो दर्शक इसकी चौथी दीवार बनाते हैं। कोई किरदार जब फिल्म में काम करते करते दर्शकों से मुखातिब होकर कुछ कहता है तो सिनेमा की भाषा में इसे फोर्थ वॉल ब्रेक करना कहते हैं। वामिका कहती हैं, 'मैंने 'चार्ली चोपड़ा एंड द मिस्ट्री ऑफ सोलंग वैली' में ऐसा ही किया है। उम्मीद करती हूं कि  इस शो का दूसरा सीजन जल्द शुरू हो और मुझे ऐसा करने का मौका फिर से मिले।'

विज्ञापन
Charlie Chopra actress Wamiqa Gabbi takes inspiration From Phoebe Waller-Bridge Show Fleabag for her character
वामिका गब्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वेब सीरीज 'चार्ली चोपड़ा एंड द मिस्ट्री ऑफ सोलंग वैली' की कहानी सोलांग और मनाली की पृष्ठभूमि में रची गई है। अरसे बाद निर्देशन में वापसी कर रहे विशाल भारद्वाज ने इसमें बर्फीली वादियों को कहानी के एक किरदार के रूप में पेश किया है। सीरीज में वामिका के साथ प्रियांशु पैन्यूली, नीना गुप्ता, ललित परिमू, लारा दत्ता, नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक शाह, इमाद शाह और विवान शाह की मुख्य भूमिकाएं हैं।
Farrey: बॉलीवुड में कदम रखने को तैयार सलमान खान की भांजी अलीजेह, भाईजान ने रिलीज किया फिल्म 'फर्रे' का टीजर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed