फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Charu Asopa-Rajeev Sen: तलाक के बाद क्या फिर एक हो गए सुष्मिता सेन के भाई-भाभी? बाहों में बाहें डाले आए नजर

Sun, 11 Aug 2024 03:58 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 11 Aug 2024 03:58 PM IST
विज्ञापन
Charu Asopa shares romantic photos with ex husband and sushmita sen brother Rajeev Sen on his birthday
सुष्मिता सेन-चारू असोपा - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन की निजी जिंदगी उतार-चढ़ाव से गुजरी है। पत्नी चारू असोपा से उनका तलाक हो चुका है। तलाक के बाद दोनों के फिर पैचअप की खबरें भी सामने आई। हालांकि, आधिकारिक रूप से ऐसी कोई जानकारी नहीं थी। लेकिन, दोनों की हालिया तस्वीरों ने फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या दोनों का पैचअप हो गया है? दरअसल, हाल ही में राजीव सेन ने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस दौरान एक्स वाइफ चारू भी मौजूद रहीं। दोनों की तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वे एक-दूसरे की बाहों में बाहें डाले नजर आ रहे हैं।



 

Charu Asopa shares romantic photos with ex husband and sushmita sen brother Rajeev Sen on his birthday
राजीव सेन, चारू असोपा - फोटो : इंस्टाग्राम

राजीव सेन के जन्मदिन के अवसर पर चारू ने एक पोस्ट भी साझा किया है। इसमें उन्होंने राजवी, अपनी और बेटी जियाना की तस्वीरें साझा करते हुए एक नोट लिखा है। चारू लिखती हैं, 'जन्मदिन मुबारक हो राजीव। ईश्वर तुम्हें सारी खुशियां दे'। इस पर राजीव सेन ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा है, 'शुक्रिया चारू, खूब प्यार और शुभकामनाएं तुम्हें'।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Charu Asopa (@asopacharu)

Charu Asopa shares romantic photos with ex husband and sushmita sen brother Rajeev Sen on his birthday
राजीव सेन - फोटो : इंस्टाग्राम

इसके अलावा राजीव सेन ने भी एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे अपने जन्मदिन का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। यह सेलिब्रेशन उन्होंने गोवा जाकर किया है। दिलचस्प बात है कि वीडियो में चारू असोपा और बेटी जियाना भी हैं। चारू बेहद खुश नजर आ रही हैं। राजीव सेन ने बेटी जियाना के साथ बर्थडे केक काटा। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'बर्थडे बॉय गोवा में अपने गैंग के साथ जश्न मनाते हुए'।

 

 

 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Rajeev Sen (@rajeevsen9) द्वारा साझा की गई पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
Charu Asopa shares romantic photos with ex husband and sushmita sen brother Rajeev Sen on his birthday
राजीव सेन, चारू असोपा अपनी बेटी के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम

चारू और राजीव को यूं साथ-साथ देख उनके फैंस का सिर चकरा गया है। हर कोई सवाल करता नजर आ रहा है कि क्या फिर से इनका पैचअप हो गया है? कुछ यूजर्स ट्रोल भी कर रहे हैं और लिख रहे हैं, 'इनका कुछ समझ में नहीं आता। कभी दूर हो जाते हैं और कभी फिर पैचअप कर लेते हैं'। वहीं, कुछ यूजर्स तस्वीरें देख खुश हो रहे हैं और सलाह दे रहे हैं कि दोनों एक-दूसरे को दूसरा मौका देकर देखें। कुछ यूजर लिख रहे हैं, 'बेटी जियाना के लिए एक बार फिर आप दोनों साथ आ जाइए'।


Kumar Sanu: पाकिस्तान के पूर्व पीएम के लिए कुमार सानू ने नहीं दी कोई प्रस्तुति, डीपफेक वीडियो पर भड़के गायक

विज्ञापन
Charu Asopa shares romantic photos with ex husband and sushmita sen brother Rajeev Sen on his birthday
राजीव सेन, चारू असोपा अपनी बेटी के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम

अपने एक यूट्यूब व्लॉग ने चारू असोपा ने कहा था कि वे अपनी बेटी जियाना को पिता का प्यार देना चाहती हैं। सिर्फ इसलिए वे राजीव से मिलने जाती हैं। राजीव और चारू ने वर्ष 2019 में शादी रचाई थी। बीते वर्ष 2023 में इनका तलाक हो गया।
Films Re Release: सिनेमाघरों में कदम जमाने फिर उतरी 'लैला मजनू', फैंस इन री-रिलीज फिल्मों का ले सकते हैं मजा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed