होली के त्योहार पर लोग अपनों के साथ रंगों में डूबे हैं। मिलना-जुलना जारी है। त्योहार मनाने का सबका अलग अंदाज होता है। मनोरंजन के शौकीन इस मौके पर सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। फिल्म लगी है 'छावा'। रिलीज के 28 दिन बाद भी दर्शक इस फिल्म पर टूटकर पड़ रहे हैं। जानते हैं आज गुरुवार को छोटी होली के दिन फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया है...
Chhaava Day 28 BO: होली पर 'छावा' ने लगाई बॉक्स ऑफिस पर आग, 'केजीएफ 2' को पछाड़ा, जानें 28वें दिन की कमाई
Chhaava Day 28 Box Office Collection: फिल्म 'छावा' ने आज सिनेमाघरों में 28 दिन पूरे कर लिए हैं। जानते हैं गुरुवार को छोटी होली के पर्व पर फिल्म ने कैसा कारोबार किया?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौथे हफ्ते शानदार कमाई जारी
विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना अभिनीत फिल्म 'छावा' अब भी करोड़ों में नोट छाप रही है। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी फिल्म अपने चौथे हफ्ते में शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म 500 करोड़ी क्लब में कई दिन पहले ही एंट्री ले चुकी है। अब इसका लक्ष्य 600 करोड़ी क्लब में नाम दर्ज कराना है। संभवतः ऐसा हो भी जाए।

28वें दिन इतने छापे नोट
करीब 130 करोड़ रुपये की लागत में बनी फिल्म 'छावा' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर का तमगा हासिल कर चुकी है। कल बुधवार को 27वें दिन इस फिल्म ने 5.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। आज गुरुवार को खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 3.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसी के साथ फिल्म की टोटल कमाई 539.12 करोड़ रुपये हो गई है।
Chhaava On OTT: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार 'छावा', जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म?
केजीएफ 2, स्त्री 2 और बाहुबली 2 को चटाई धूल
28वें दिन की कमाई के मामले में 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर कई चर्चित फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा है। इनमें केजीएफ 2, स्त्री 2, बाहुबली 2 और जवान जैसी फिल्में शामिल हैं। हालांकि, 'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड तोड़ पाने में इसकी सांसे फूल रही हैं। 28वें दिन केजीएफ 2 ने हिंदी में 1.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। जवान ने 1.86 करोड़ रुपये कमाए थे। बाहुबली 2 ने 2.7 करोड़ और स्त्री 2 ने तीन करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना ने शेयर किया 'थामा' की शूटिंग को लेकर एक पोस्ट, पढ़कर आप भी रह जाएंगे दंग
विक्की कौशल ने किया है लीड रोल
फिल्म छावा का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। यह फिल्म संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। इसमें विक्की कौशल ने लीड रोल अदा किया है। वहीं, रश्मिका मंदाना ने येसुबाई की भूमिका निभाई है। अक्षय खन्ना ने औरंगजेब का किरदार निभाया है।