Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Chhaava first song Jaane Tu teaser out will release tomorrow Vicky Kaushal Rashmika Mandanna Dance Controversy
{"_id":"679b74bd5411f6d2c80c9003","slug":"chhaava-first-song-jaane-tu-teaser-out-will-release-tomorrow-vicky-kaushal-rashmika-mandanna-dance-controversy-2025-01-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chhaava: विवाद के बाद विक्की कौशल की 'छावा' का पहला गाना रिलीज करने को तैयार निर्माता, 'जाने तू' का टीजर जारी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Chhaava: विवाद के बाद विक्की कौशल की 'छावा' का पहला गाना रिलीज करने को तैयार निर्माता, 'जाने तू' का टीजर जारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Thu, 30 Jan 2025 06:16 PM IST
सार
विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की पीरियड ड्रामा 'छावा' के निर्माता फिल्म का पहला गाना रिलीज करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह एआर रहमान और अरिजीत सिंह का एक इमोशनल रोमांटिक ट्रैक है।
विज्ञापन
1 of 5
छावा
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म 'छावा' का पहला गाना कल रिलीज होने वाला है। फिल्म के निर्माताओं ने आज सोशल मीडिया पर इसका टीजर जारी किया, जिसने प्रशंसकों को उत्साहित कर दिया। दिग्गज एआर रहमान द्वारा रचित इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है और इसके बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं।
2 of 5
छावा
- फोटो : इंस्टाग्राम
निर्माताओं का पोस्ट
टीजर साझा करते हुए निर्माताओं ने लिखा, 'इस शाश्वत धुन के साथ छत्रपति संभाजी महाराज और महारानी येसूबाई की अनंत यात्रा का जश्न मनाते हुए 'जाने तू', तीन उस्तादों एआर रहमान, अरिजीत सिंह और इरशाद कामिल द्वारा तैयार किया गया छत्रपति संभाजी महाराज और महारानी येसुबाई की अनंत यात्रा को जीवंत करता है। गाना कल रिलीज होगा। छावा 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।'
फिल्म के दृश्य पर विवाद
इससे पहले फिल्म के गाने के दृश्य को लेकर ही विवाद शुरू हुआ। दरअसल, हाल ही में फिल्म एक ऐसे दृश्य के कारण विवादों में घिर गई थी, जिसमें मराठा सम्राट छत्रपति संभाजी महाराज को नाचते हुए दिखाया गया था। इस आपत्तिजनक दृश्य के कारण इतिहासकारों और विभिन्न संगठनों ने आपत्ति जताई। कई लोगों ने तो इस ऐतिहासिक ड्रामा पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
छावा का दृश्य
- फोटो : यूट्यूब
फिल्म से हटाया गया विवादित दृश्य
हालांकि, निर्माताओं ने सीन को हटाकर इस विवाद को खत्म किया। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे से मिलने के बाद निर्देशक लक्ष्मण उतेकर ने कहा, 'हम फिल्म से लेजिम के नृत्य वाले दृश्य हटाने जा रहे हैं। राज ठाकरे ने भी मुझे यही सलाह दी थी। हमारा इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना का नहीं था, लेकिन अगर यह अप्रत्यक्ष रूप से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाता है या अगर किसी को लगता है कि हमारे योद्धा राजा को इस तरह नृत्य नहीं करना चाहिए था तो हम उस दृश्य को हटा देंगे, क्योंकि यह फिल्म का बड़ा हिस्सा नहीं है, इसलिए हम उस दृश्य को हटा देंगे।
विज्ञापन
5 of 5
छावा
- फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna
फिल्म के कलाकार
मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित, छावा में रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता और नील भूपालम भी हैं। फिल्म में आशुतोष राणा सरसेनापती हंबीरराव मोहिते की भूमिका में नजर आएंगे। अक्षय खन्ना औरंगजेब का किरदार निभाएंगे, जबकि दिव्या सोयराबाई की भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।