फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Naveen Polishetty: छिछोरे फेम पॉलीशेट्टी का सोशल मीडिया पर छलका दर्द, भयानक दुर्घटना के बाद पहली बार बताया हाल

Thu, 18 Jul 2024 09:36 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 18 Jul 2024 09:36 AM IST
सार

2019 में आई फिल्म 'छिछोरे' में एसिड की भूमिका से मशहूर हुए अभेनिता नवीन पॉलीशेट्टी के साथ बेहद भयानक दुर्घटना हुई थी, जिसकी वजह से उनके हाथ में फ्रैक्चर के अलावा कई गंभीर चोटें भी आई थीं। इस बात का खुलासा अब नवीन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स अकाउंट पर किया है। उन्होंने बताया कि उन्हें कई फ्रैक्चर हुए हैं। उन्होंने एक्स हैंडल पर एक लंबा नोट भी साझा किया है, जिसमें प्रशंसकों से अनुरोध किया गया कि वे केवल उनके द्वारा अपडेट पर भी भरोसा करें।

विज्ञापन
Chhichhore actor Naveen Polishetty shared a long note says suffers multiple fractures Recovery very slow tough
नवीन पॉलीशेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम@naveen.polishetty

सुशांत सिंह राजपूत अभिनीत फिल्म 'छिछोरे' में नवीन पॉलीशेट्टी को फिल्म इंडस्ट्री में पहचान मिली। यह फिल्म 2019 को रिलीज हुई थी। फिल्म में दिवंगत अभेनात सुशांत सिंह राजपूत ने मुख्य भूमिका निभाई थी। बता दें कि नवीन तेलुगु स्टार के रूप में ज्यादा पहचाने जाते हैं। दुर्घटना के दौरान नवीन के दाहिने हाथ और पैर में कई गंभीर फ्रैक्चर हुए हैं। नवीन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तेलुगु और अंग्रेजी दोनों में एक लंबा नोट साझा किया है, जिसमें उन्होंने अपने प्रशंसकों को अपनी हालिया चोट और हालात के बारे में बताया। 
Chhichhore actor Naveen Polishetty shared a long note says suffers multiple fractures Recovery very slow tough
नवीन पॉलीशेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम@naveen.polishetty
नवीन ने अपने दाहिने हाथ में फ्रैक्चर के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ''यह समय मेरे लिए बेहद ही दर्दनाक और कठिन है। खासतौर पर तब, जब मैं फिल्मों की शूटिंग नहीं कर सकता और ना ही आप से इसके जरिए जुड़ सकता हूं। माफ कीजिएगा इन चोटों की वजह से मैं लगातार आपके लिए फिल्में नहीं ला पा रहा हूं।'' आगे नवीन ने कहा, ''अच्छी खबर यह है कि मैं अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित हूं। फिल्म का काम लगातार चालू है।'' आगे नवीने ने अपने प्रशंसकों से अनुरोध करते हुए कहा, ''आप सिर्फ मेरी कही हुईं बातों पर ही विश्वास कीजिएगा।''
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chhichhore actor Naveen Polishetty shared a long note says suffers multiple fractures Recovery very slow tough
नवीन पॉलीशेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम@naveen.polishetty
आगे नवीन ने लिखा, ''मेरे लिए आप सभी का प्यार और प्रोत्साहन ही सबकुछ है। यह मेरे लिए एक आगे बढ़ने का जरिया है, ताकि मैं जल्द ही फिल्म के शूट के लिए तैयार हो सकूं। मैं आप सभी लोगों का मनोरंजन करने के लिए और अधिक इंतजार नहीं कर सकता। मुझे उम्मीद है कि आप सब भी तैयार होंगे मुझ पर अपना ढ़ेर सारा प्यार बरसाने के लिए। प्यार, आपका जानेजिगर''
विज्ञापन
Chhichhore actor Naveen Polishetty shared a long note says suffers multiple fractures Recovery very slow tough
मिस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम@naveen.polishetty
बता दें कि 'मिस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी' 2023 में रिलीज हुई एक भारतीय तेलुगु रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसे महेश बाबू पचीगोला ने लिखा और निर्देशित किया है। यूवी क्रिएशंस के बैनर तले वी.वामसी कृष्णा रेड्डी और प्रमोद उप्पलपति द्वारा निर्मित इस फिल्म में अनुष्का शेट्टी और नवीन पॉलीशेट्टी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed