फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन ने तलाक से जुड़ी इंस्टाग्राम पोस्ट को लाइक किया, कुछ ही देर बाद हटाया

Thu, 18 Jul 2024 08:31 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Thu, 18 Jul 2024 08:31 AM IST
विज्ञापन
Abhishek Bachchan Likes Divorce Post On Social Media Amid separation Rumours With Aishwarya Rai Bachchan
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के अलग होने की अफवाहें लंबे समय से तूल पकड़े हुए हैं। हालांकि, ऐश्वर्या और अभिषेक से लेकर बच्चन परिवार के किसी भी सदस्य ने आज तक इस तरह की खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। अब सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा हो गया कि ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन के तलाक की खबरें फिर जोर पकड़ने लगीं। दरअसल, अभिषेक बच्चन ने तलाक से जुड़ा एक सोशल मीडिया पोस्ट लाइक कर दिया, जिसके बाद उनके निजी जीवन को लेकर फिर से चर्चा होने लगीं। हालांकि, अब अभिषेक बच्चन ने उस पोस्ट से अपना लाइक हटा लिया है। 

Abhishek Bachchan Likes Divorce Post On Social Media Amid separation Rumours With Aishwarya Rai Bachchan
ऐश्वर्या-अभिषेक-ऋतिक - फोटो : इंस्टाग्राम @viralbhayani

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हीना खंडेलवाल नाम की यूजर ने तलाक से जुड़ा एक पोस्ट साझा किया। इस पर अभिषेक बच्चन ने लाइक कर दिया। इस पोस्ट में तलाक की कठिनाइयों और तलाक के बढ़ते चलन पर चर्चा की गई थी। अभिनेता के इस पोस्ट को लाइक करने के बाद ये सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि, अब अभिषेक बच्चन इस लाइक को हटा चुके हैं। 

Rajesh Khanna Death Anniversary: राजेश की दीवानी थीं लड़कियां, खून से लिखती थीं लेटर, थिएटर से पहले ब्यूटी...

Abhishek Bachchan Likes Divorce Post On Social Media Amid separation Rumours With Aishwarya Rai Bachchan
अभिषेक बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के अलगाव की अफवाहें लंबे वक्त से सुर्खियों में हैं। हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में ऐश्वर्या बेटी आराध्या के साथ अकेले पहुंची थीं। वहीं, अभिनेता पूरे परिवार के साथ शादी में नजर आए थे। हालांकि, शादी के कार्यक्रमों के दौरान अभिषेक बच्चन अपनी पत्नी ऐश्वर्या और बेटी आराध्या के साथ ही दिखे। तीनों बैठे भी साथ ही थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhishek Bachchan Likes Divorce Post On Social Media Amid separation Rumours With Aishwarya Rai Bachchan
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

वायरल हो रही पोस्ट में एक तस्वीर साझा की गई, जिसमें लिखा है, 'जब प्यार आसान नहीं रह जाता।' वहीं इसके कैप्शन में लिखा है, 'तलाक किसी के लिए भी आसान नहीं होता। कौन हमेशा खुश रहने का सपना नहीं देखता या सड़क पार करते समय हाथ थामे बुजुर्ग जोड़ों के दिल को छू लेने वाले वीडियो को फिर से बनाने की कल्पना नहीं करता? फिर भी, कभी-कभी जीवन वैसा नहीं होता जैसा हम उम्मीद करते हैं।'

विज्ञापन
Abhishek Bachchan Likes Divorce Post On Social Media Amid separation Rumours With Aishwarya Rai Bachchan
अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
पोस्ट में आगे लिखा, 'मगर जब लोग दशकों साथ रहने के बाद अलग हो जाते हैं, जब वे अपनी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा बड़ी और छोटी दोनों चीजों के लिए एक-दूसरे पर निर्भर रहते हैं, तो वे कैसे सामना करते हैं? उन्हें रिश्ता तोड़ने के लिए क्या प्रेरित करता है, और उन्हें किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है? यह कहानी इन सवालों पर गहराई से विचार करती है।' अब इस पोस्ट के लाइककर्ताओं की सूची में अभिषेक बच्चन का नाम नहीं है।

Game Changer: 'गेम चेंजर' से राम चरण का करियर अगले स्तर पर पहुंचेगा, शंकर खराब चीजें नहीं स्वीकारते: साई माधव
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed