Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Chirag Paswan Said Most of the Time Emergency Star Kangana Ranaut is not politically correct but that her USP
{"_id":"6698ab8eb162e57bdf05000a","slug":"chirag-paswan-said-most-of-the-time-emergency-star-kangana-ranaut-is-not-politically-correct-but-that-her-usp-2024-07-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kangana Ranaut: 'कई बार राजनीतिक रूप से सही नहीं होतीं हैं...', कंगना को लेकर ये क्या बोले चिराग पासवान?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kangana Ranaut: 'कई बार राजनीतिक रूप से सही नहीं होतीं हैं...', कंगना को लेकर ये क्या बोले चिराग पासवान?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Thu, 18 Jul 2024 11:14 AM IST
सार
राजनीति में आने पहले चिराग पासवान और कंगना रणौत ने फिल्म 'मिले न मिले हम' में स्क्रीन साझा की थी। चिराग ने हाल ही में कहा कि राजनीतिक रूप से कंगना बहुत बार सही नहीं होती हैं। उन्होंने कहा कि कंगना जानती हैं कि उन्हें क्या और कब बोलना है।
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत-चिराग पासवान
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने हिमाचल प्रदेश के मंडी निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रणौत को लेकर हाल ही में बात की है। राजनीति में आने पहले दोनों ने फिल्म 'मिले न मिले हम' में स्क्रीन साझा की थी। चिराग ने हाल ही में कहा कि राजनीतिक रूप से कंगना बहुत बार सही नहीं होती हैं। चिराग ने एएनआई पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान यह भी कहा कि कंगना जानती हैं कि उन्हें क्या और कब बोलना है। इसके अलावा उन्होंने यूएसपी के बारे में भी बात की।
2 of 5
चिराग पासवान और कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम
कंगना रणौत की तस्वीर दिखाए जाने पर चिराग पासवान ने उन्हें अपनी अच्छी दोस्त बताया। इस दौरान उनसे पूछा गया कि क्या कंगना एक सांसद के रूप में कोई बदलाव ला सकती हैं। इसके जवाब में पासवान ने कहा, एक बात जो मैं निश्चित रूप से जानता हूं वह यह है कि ज्यादातर बार वह राजनीतिक रूप से सही नहीं होती हैं। मगर फिर भी यही उनकी खासियत है कि वह अपनी बात कहती हैं।
उन्होंने आगे कहा, 'वह जानती हैं कि क्या बोलना है, कब बोलना है। अब वह राजनीतिक रूप से सही हैं या नहीं हो, वह बहस का विषय हो सकता है।' बातचीत के दौरान उनसे कहा गया कि कंगना जो सोचती हैं, वही कहती हैं। इसपर चिराग पासवान ने कहा, 'यही कंगना की खासियत है। हम सभी उन्हें इसी वजह से पसंद करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कंगना रणौत-चिराग पासवान
- फोटो : PTI
कंगना रणौत और चिराग पासवान ने जून में संसद के बाहर मुलाकात की और एक कैंडिड पल साझा किया था। इस दौरान की उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई थीं। कंगना से मुलाकात पर उन्होंने कहा कि वह संसद में उनसे मिलने के लिए वास्तव में उत्सुक थे। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से वह अपने जीवन में इतने व्यस्त थे कि संपर्क टूट गया था।
विज्ञापन
5 of 5
कंगना रणौत और चिराग पासवान (मिले ना मिले हम)
- फोटो : ट्विटर
वहीं जब पासवान से पूछा गया कि क्या वह कंगना को उनके भाषण के बारे में कोई टिप्स देना चाहेंगे। तो चिराग ने हंसते हुए कहा कि उन्हें किसी टिप की जरूरत नहीं है। बता दें कि कंगना रणौत और चिराग पासवान ने 2011 में तनवीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म मिले ना मिले हम में काम किया था। यह चिराग की पहली फिल्म थी। इस फिल्म के बाद वह चिराग राजनीति में आ गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।