फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Thangalaan: चियान विक्रम की फिल्म 'थंगालान' का इंतजार खत्म, मेकर्स ने की नई रिलीज डेट की घोषणा

Mon, 15 Jan 2024 08:06 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Mon, 15 Jan 2024 08:06 PM IST
विज्ञापन
Chiyaan Vikram Thangalaan Ready to release this year makers announce new release date know the details
चियान विक्रम - फोटो : सोशल मीडिया

चियान विक्रम अपनी अपकमिंग फिल्म 'थंगालान' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबर्दस्त उत्साह है। पा रंजीत द्वारा निर्देशित यह फिल्म पहले गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी 2024 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बीते माह ही इसकी रिलीज को टाल दिया गया। अब मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा की है।

Chiyaan Vikram Thangalaan Ready to release this year makers announce new release date know the details
थंगालान - फोटो : सोशल मीडिया

'थंगालान' भारत में ब्रिटिश शासन काल की कहानी पर आधारित है। यह एक ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें आदिवासी नेता थंगालान अंग्रेजों का बहादुरी से सामना करते हैं। फिल्म में उनके संघर्ष को दिखाया गया है। अंग्रेजी शासन कोलार गोल्ड फील्ड्स में सोने के खनन के लिए थंगालान की जमीन को जब्त करने की साजिश रचती है, जिसके बाद थंगलान ने अंग्रेजों के खिलाफ मोर्चा खोल देते हैं।

Chiyaan Vikram Thangalaan Ready to release this year makers announce new release date know the details
थंगालान - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म के निर्माताओं ने वीएफएक्स में काम बाकी होने के कारण जनवरी में इसकी रिलीज को टाल दिया। 'थंगालान' का टीजर बीते साल रिलीज किया गया था, जिसमें सभी किरदारों को एक अनोखे और अलग रूप में दिखाया गया था। वहीं, चियान विक्रम को एक रफ लुक में दिखाया गया था, जिसके बाद इस फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई थी। जनवरी में फिल्म की रिलीज डेट टालने के बाद अब मेकर्स ने इस फिल्म को इसी साल अप्रैल महीने में रिलीज करने का फैसला किया है। हालांकि, अभी तक इस फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा नहीं उठाया गया है।
12th Fail: विक्रांत मैसी की फिल्म का धमाल जारी, ओटीटी रिलीज के बाद भी सिमेमाघरों में प्रदर्शित हो रही फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
Chiyaan Vikram Thangalaan Ready to release this year makers announce new release date know the details
चियान विक्रम - फोटो : सोशल मीडिया
थंगालान में चियान विक्रम मुख्य भूमिका में है, इसके अलावा फिल्म में पार्वती थिरुवोथु, मालविका मोहनन, पसुपति, डैनियल कैल्टागिरोन जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फिल्म में पार्वती 'गंगाम्मल' का किरदार निभा रही हैं। वहीं, मालविका 'आरती' का किरदार निभा रही है। फिल्म का संगीत जीवी प्रकाश कुमार ने तैयार किया है, जो विक्रम के साथ पहली बार और पा रंजीत के साथ तीसरी बार काम कर रहे हैं। इससे पहले वे साल 2011 की देइवा थिरुमगल और साल 2012 थंडावम में भी काम कर चुके हैं।
Bollywood Stars: इन बॉलीवुड सितारों की झोली में हैं विदेशी फिल्में, इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में दिखाएंगे अभिनय का दम

 
विज्ञापन
Chiyaan Vikram Thangalaan Ready to release this year makers announce new release date know the details
पोन्नियिन सेल्वन में विक्रम चियान - फोटो : social media

वहीं, अगर विक्रम की अपकमिंग फिल्मों के बारे में बात करे तो 'थंगालान' के बाद चियान विक्रम एसयू अरुण द्वारा निर्देशित 'चियान 62' में नजर आएंगे। इसके अलावा गौतम वासुदेव मेनन की ध्रुव नचतिराम में भी विक्रम मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म में  विनायकन, सिमरन, राधिका सरथकुमार, रितु वर्मा, अर्जुन दास जैसे कलाकार प्रमुख भूमिका में हैं।
बॉलीवुड फिल्मों की कहानियों से प्रेरित हुए हॉलीवुड निर्देशक, बनाए सुपरहिट फिल्मों के रीमेक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed