{"_id":"66f3c51b55e091984808ba9f","slug":"chunky-pandey-birthday-know-all-about-his-life-career-films-and-funny-character-like-akhiri-pasta-2024-09-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chunky Pandey: इन फिल्मों से चंकी पांडे को मिली खास पहचान, किरदार और बोलने का तरीका कर देता है हंसने को मजबूर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Chunky Pandey: इन फिल्मों से चंकी पांडे को मिली खास पहचान, किरदार और बोलने का तरीका कर देता है हंसने को मजबूर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Thu, 26 Sep 2024 07:10 AM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे को उनके किरदरा 'आखिरी पास्ता' के लिए जाना जाता है। आज यानी 26 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन पर हम आपको बताएंगे चंकी पांडे के निजी जीवन, करियर, फिल्म से जुड़ी खास बातें।
विज्ञापन
1 of 5
चंकी पांडे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अभिनेता चंकी पांडे आज यानी 26 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं, चंकी पांडे को बॉलीवुड में उनके फनी किरदारों के लिए जाना जाता है। चंकी पांडे अपने करियर में 100 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं लेकिन उन्हें पहचान कुछ चुनिंदा फिल्मों ने ही दी है। चंकी को हाउसफुल में आखिरी पास्ता के किरदार से एक खास पहचान जरूर मिली है। साथ ही उनके बोलने की स्टाइल को भी फैंस काफी पसंद करते हैं।
2 of 5
चंकी पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम @chunkypanday
पत्नी और बेटियों से बहुत प्यार करते हैं चंकी पांडे
बहुत कम लोग जानते हैं कि चंकी पांडे का असली नाम सुयश पांडे है। हालांकि, इंडस्ट्री में उन्हें चंकी पांडे के नाम से ही जाना जाता है। चंकी पांडे का जन्म मुंबई में ही हुआ। चंकी पांडे ने पत्नी भावना से 1998 में शादी की थी। एक बातचीत के दौरान चंकी पांडे ने बताया था कि भावना से उनकी मुलाकात दुबई के एक पब में हुई थी। चंकी पांडे की दो बेटियां अनन्या पांडे और अलाना पांडे हैं, चंकी अपनी बेटियों से बहुत प्यार करते हैं। वह अपनी दोनों बेटियों के साथ अक्सर इवेंट्स और त्योहारों पर नजर आते हैं।
3 of 5
चंकी पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम @chunkypanday
कुछ ऐसा रहा है बॉलीवुड का सफर
बात करें चंकी पांडे के करियर की तो उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर में कई उतार चढ़ा देखे हैं। चंकी पांडे की पहली बॉलीवुड फिल्म 'आग ही आग से' है जो 1987 में रिलीज हुई थी। चंकी पांडे ने बॉलीवुड के अलावा बांग्लादेशी सिनेमा के लिए भी काम किया है। चंकी पांडे ने 'बुलेट राजा', 'साहो', 'बेगम जान', 'हाउसफुल', 'डॉन' जैसी फिल्मों में काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
चंकी पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम @chunkypanday
इन किरदारों से मिली खास पहचान
'बाबा थ्री जी', 'आखिरी पास्ता', 'राना जंग बहादुर' जैसे फनी किरदारों के लिए चंकी पांडे को पसंद किया जाता है। चंकी पांडे को हाउसफुल की सभी सीरीज फिल्मों में किरदारों को प्रशंसक पसंद करते हैं। बड़े पर्दे के अलावा चंकी पांडे वेब सीरीज में भी काम कर चुके हैं। उन्हें वर्ष 2020 में आई 'अभय', 2022 में 'बेक्ड सीजन 3' और 2023 में 'पॉप कौन' में देखा गया है। चंकी पांडे आगामी फिल्म 'हाउसफुल 5' में भी नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
5 of 5
चंकी पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम @chunkypanday
इन पुरस्कारों के लिए मिला नॉमिनेशन
चंकी पांडे को 'तेजाब' में सहायक अभिनेता का किरदार निभाने के लिए 'फिल्मफेयर' 1998 में नॉमिनेट किया गया था। साथ ही उन्हें 2007 में 'आईफा अवॉर्ड्स' में 'अपना सपना मनी मनी' के लिए भी नॉमिनेशन मिला था। जी सिने अवार्ड के लिए भी 'हाउसफुल 2' के लिए चंकी पांडे को नॉमिनेट किया गया था। वर्ष 2021 में 'इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी' से 'मानद डॉक्टरेट' की उपाधि से सम्मानित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।