Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Cillian Murphy Robert Downey Jr Starrer Oppenheimer OTT Release Date Announced Streaming On Jio Cinema
{"_id":"65facccdfceab679180c01f7","slug":"cillian-murphy-robert-downey-jr-starrer-oppenheimer-ott-release-date-announced-streaming-on-jio-cinema-2024-03-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Oppenheimer: ओटीटी पर दस्तक देने वाली है 'ओपेनहाइमर', जियो सिनेमा पर इस दिन दर्शकों का कराएगी मनोरंजन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Oppenheimer: ओटीटी पर दस्तक देने वाली है 'ओपेनहाइमर', जियो सिनेमा पर इस दिन दर्शकों का कराएगी मनोरंजन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Wed, 20 Mar 2024 05:18 PM IST
सार
सिलियन मर्फी, रॉबर्ट डाउनी जूनियर और एमिली ब्लंट की प्रमुख भूमिकाओं वाली यह फिल्म अमेरिकी वैज्ञानिक जे. रॉबर्ट ओपेनहाइमर की वास्तविक जीवन की कहानी पर आधारित है।
विज्ञापन
1 of 5
ओपेनहाइमर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'ओपेनहाइमर' अब जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है। सिलियन मर्फी, रॉबर्ट डाउनी जूनियर और एमिली ब्लंट की प्रमुख भूमिकाओं वाली यह फिल्म अमेरिकी वैज्ञानिक जे. रॉबर्ट ओपेनहाइमर की वास्तविक जीवन की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म ने हाल ही में ऑस्कर में एक दो नहीं बल्कि सात श्रेणियों के पुरस्कार को अपने नाम किया। यह फिल्म 21 मार्च को हिंदी और अंग्रेजी में जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।
Witness brilliance & tragedy intertwine on the grand canvas of history.
Oppenheimer streaming exclusively on #JioCinema March 21 onwards.
'ओपेनहाइमर' काई बर्ड और मार्टिन जे शेरविन की 2005 की जीवनी 'अमेरिकन प्रोमेथियस' पर आधारित है और यह एक सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी जे. रॉबर्ट ओपेनहाइमर की कहानी बताती है, जिन्होंने मैनहट्टन प्रोजेक्ट के हिस्से के रूप में पहले परमाणु हथियार विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
फिल्म में एमिली ब्लंट, मैट डेमन, रॉबर्ट डाउनी जूनियर, फ्लोरेंस पुघ, जोश हार्टनेट, केसी एफ्लेक, रामी मालेक और केनेथ ब्रानघ के साथ सिलियन मर्फी मुख्य भूमिका में हैं। 'ओपेनहाइमर' 21 मार्च 2024 को जियो सिनेमा पर रिलीज होगी। दर्शक 'ओपेनहाइमर' को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में जियो सिनेमा पर इस फिल्म का लुत्फ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ओपेनहाइमर
- फोटो : सोशल मीडिया
क्रिस्टोफर नोलन जब 'ओपेनहाइमर' का निर्देशन कर रहे होंगे तब उन्हें भी नहीं आइडिया रहा होगा कि उनकी यह फिल्म इतनी बड़ी हिट हो जाएगी। सिर्फ हॉलीवुड में नहीं बल्कि दुनिया भर के दर्शकों ने इस फिल्म को काफी सराहा है। क्रिस्टोफर नोलन को उनकी इस फिल्म के लिए उन्हें पहला ऑस्कर अवार्ड मिला है। उन्हें साल 2024 के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का ऑस्कर अवार्ड दिया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
ओपेनहाइमर
- फोटो : सोशल मीडिया
ओपेनहाइमर को अकादमी पुरस्कार 2024 में कई श्रेणियों में सात पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। किलियन मर्फी की यह फिल्म 13 अलग-अलग श्रेणियों में नामांकित हुई थी। वहीं इस फिल्म ने एक दो नहीं बल्कि सात श्रेणियों के पुरस्कार को अपने नाम किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।