फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Citadel Honey Bunny: 'मैंने अतीत में गलतियां की हैं', नागा-शोभिता की शादी की खबरों के बीच सामंथा ने कही ये बात

Tue, 05 Nov 2024 11:23 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 05 Nov 2024 11:23 AM IST
सार

Samatha Ruth Prabhu: हाल ही में मुंबई में इस वेब सीरीज का एक शानदार प्रीमियर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सामंथा ने अपनी जिंदगी और करियर को लेकर कुछ दिलचस्प खुलासे किए हैं। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।

विज्ञापन
Citadel Honey Bunny Actress Samantha Ruth Prabhu says I agree I made some mistakes in the past and things
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl

प्राइम वीडियो की 'सिटाडेल हनी बनी' 7 नवंबर को रिलीज होने वाली है। राज और डीके के इस शो को लेकर लोगों में काफी ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है। सीरीज के ओटीटी पर दस्तक देने से पहले हाल ही में मुंबई में इस वेब सीरीज का एक शानदार प्रीमियर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सामंथा ने अपनी जिंदगी और करियर को लेकर कुछ दिलचस्प खुलासे किए हैं। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।

Citadel Honey Bunny Actress Samantha Ruth Prabhu says I agree I made some mistakes in the past and things
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl

अतीत में की है गलतियां: सामंथा
हाल ही में, एक इंटरव्यू में अभिनेत्री से पूछा गया, "क्या आप हमें बता सकते हैं कि आपने सिटाडेल के लिए कितनी मेहनत की है और आपका किरदार कैसा होगा?" सामंथा ने कहा, "मैंने खुद से वादा किया था कि मैं हर भूमिका में खुद को चुनौती दूंगी, हर चुनौती पिछली चुनौती से ज्यादा कठिन होगी। मैं मानती हूं कि मैंने अतीत में कुछ गलतियां की हैं और चीजें काम नहीं आईं, और मैं असफलता को स्वीकार करती हूं।

Citadel Honey Bunny Actress Samantha Ruth Prabhu says I agree I made some mistakes in the past and things
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl

सोशल मीडिया पर उठे सवाल
वही, सोशल मीडिया पर अभिनेत्री के गलती वाले बयान को लोग उनकी निजी जिंदगी से भी जोड़कर देख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सामंथा ने क्या तलाक लेकर गलती की है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'सामंथा किस गलती की बात कर रही हैं।' वही, एक और यूजर ने लिखा, 'सामंथा फिल्म की गलती की बात कर रही हैं या किसी और की?'

विज्ञापन
विज्ञापन
Citadel Honey Bunny Actress Samantha Ruth Prabhu says I agree I made some mistakes in the past and things
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl

फिल्म पर सामंथा को है गर्व
इससे पहले फिल्म के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा था, "सिटाडेल एक ऐसी चीज है जिस पर मुझे काफी गर्व है, इसके रिलीज से पहले ही, सिर्फ इस बात को लेकर कि मैं इस परियोजना को पूरा करने में सक्षम थी। इसलिए मुझे पहले से ही इस पर गर्व है। मैं यह भी मानती हूं कि यह मेरे करियर में निभाई गई सबसे अधिक चुनौतीपूर्ण भूमिका है। लेकिन मैं आपको इसका जज बनने की अनुमति दूंगी।"

विज्ञापन
Citadel Honey Bunny Actress Samantha Ruth Prabhu says I agree I made some mistakes in the past and things
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl

फिल्म में निभाएंगी मुख्य किरदार
काम की बात करें तो सामंथा सबसे पहले सिटाडेल हनी बनी में नजर आएंगी। सिटाडेल: हनी बनी राज और डीके द्वारा निर्देशित एक हिंदी जासूसी एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज है। इस सीरीज में वरुण धवन और सामंथा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इन दिनों के अलावा सीरीज में के के मेनन, सिमरन, साकिब सलीम, सिकंदर खेर, सोहम मजूमदार, शिवांकित परिहार और काशवी मजूमदार और कई अन्य कलाकार नजर आएंगे।

Nora Fatehi: जान्हवी कपूर-सारा अली खान-अनन्या पांडे जैसे नहीं दिखना चाहतीं नोरा फतेही, बोलीं- मेरे संघर्ष...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed