{"_id":"65a54eaa025e23ee79009320","slug":"co-producer-of-film-animal-moves-delhi-hc-seeking-stay-on-ott-release-know-full-story-2024-01-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Animal: एनिमल के सह-निर्माता ने दिल्ली हाई कोर्ट का खटखटाया दरवाजा, फिल्म की ओटीटी रिलीज पर रोक की मांग","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Animal: एनिमल के सह-निर्माता ने दिल्ली हाई कोर्ट का खटखटाया दरवाजा, फिल्म की ओटीटी रिलीज पर रोक की मांग
साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। फिल्म ने दुनियाभर में 900 करोड़ से अधिक की कमाई की, लेकिन एनिमल की ओटीटी रिलीज को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। 26 जनवरी को यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होनी है, लेकिन उससे पहले ही फिल्म के सह- निर्माता होने का दावा कर रही सिने 1 स्टूडियोज ने ओटीटी समेत चार अन्य प्लेटफार्म पर इसकी रिलीज को रोकने की मांग की है। सिने1 स्टूडियोज ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर फिल्म की डिजिटल स्ट्रीमिंग पर रोक लगाने की मांग की है।
2 of 5
एनिमल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिने1 स्टूडियोज प्राइवेट लिमिटेड ने सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट (टी-सीरीज) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने समझौते का उल्लंघन किया है और उन्हें एक भी पैसा नहीं दिया गया। इसके जवाब में सुपर कैसेट्स ने कहा कि याचिकाकर्ता को 2.6 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था, जिसकी जानकारी उन्होंने अदालत के सामने नहीं रखी।
3 of 5
'एनिमल'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कोर्ट में सिने1 स्टूडियोज की ओर से कहा गया कि कि दो प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म के निर्माण के लिए एक समझौता किया था। समझौते के तहत सिने 1 के पास 35 प्रतिशत लाभ का हिस्सा था, लेकिन सुपर कैसेट्स ने सिने1 स्टूडियोज की मंजूरी के बिना फिल्म बनाने, प्रचार करने और रिलीज करने के लिए इसे खर्च किया और बिना कोई डिटेल साझा किए बॉक्स ऑफिस बिक्री पर लाभ कमाया। इसके बावजूद सिने1 स्टूडियोज को एक पैसा नहीं दिया गया। फिल्म द्वारा अर्जित राजस्व, बॉक्स ऑफिस और इसके संगीत व सैटेलाइट राइट्स के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एनिमल
- फोटो : सोशल मीडिया
सिने1 स्टूडियोज ने आगे कहा, 'सुपर कैसेट्स सारा पैसा इकट्ठा कर रहा है, लेकिन हमें एक पैसा भी नहीं दिया गया। मेरा उनके साथ बहुत पुराना रिश्ता है, लेकिन समझौते के प्रति उनके मन में कोई सम्मान नहीं है। मैं रिश्ते का सम्मान करता था। इसलिए अनुबंध के संबंध में कोर्ट में याचिका दायर करने में जल्दबाजी नहीं की'।
विज्ञापन
5 of 5
एनिमल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं, सुपर कैसेट्स की ओर से कोर्ट में शामिल हुए वरिष्ठ अधिवक्ता अमित सिब्बल ने कहा कि सीने1 ने फिल्म में कोई पैसा नहीं लगाया और फिल्म बनाने में सभी खर्च सुपर कैसेट्स ने खुद किए है। सिब्बल ने आगे कहा कि सिने1 ने अदालत से छुपाया कि 2 अगस्त, 2022 को उन्होंने फिल्म में अपने सभी अधिकार छोड़ दिए थे। इसके लिए उन्होंने 2.6 करोड़ रुपये भी लिए। यह महत्वपूर्ण जानकारी अदालत से छिपाई गई। उन्होंने फिल्म में एक पाई भी नहीं लगाई है और फिर भी उन्हें 2.6 करोड़ दिए गए। गौरतलब है कि मामले की अगली सुनवाई 18 जनवरी को तय की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।