भारत में दुनिया के लोकप्रिय बैंड कोल्डप्ले के शो का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, कोल्ड प्ले के फैंस उस समय काफी ज्यादा निराश हुए, जब लोकप्रिय बैंड के मुंबई शो के टिकट कुछ ही मिनटों में बिक गए। एक तरफ दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट का क्रेज लोगों के सिर चढ़ा ही था कि अब कोल्ड प्ले की वाइब में हर कोई झूम रहा है। खबर है कि मुंबई के बाद अहमदाबाद में भी कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट होंगे। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
Coldplay: दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट का क्रेज, होटल के दामों ने छुआ आसमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कोल्डप्ले भारत में एक और शो करने जा रहा है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि क्रिस मार्टिन 25 जनवरी, 2025 को गुजरात के अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में परफॉर्म करने वाले हैं। इस अटकल ने पूरे देश में नेटीजंस को बहुत उत्साहित कर दिया है और इसके परिणामस्वरूप, शहर में होटल की कीमतें आसमान छू रही हैं।
आपके बता दें कि अहमदाबाद में कोल्डप्ले के इस शो के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। न ही बैंड ने अपनी तरफ से इस खबर पर मुहर लगाई है। कोल्डप्ले 18 जनवरी, 19 जनवरी और 21 जनवरी, 2025 को मुंबई में प्रदर्शन करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फैंस का क्रेज इतना ज्यादा बढ़ गया है कि जिन टिकटों की कीमत मूल रूप से 4,000 रुपये थी, उन्हें लोग 778,952 रुपये प्रति टिकट में बेच रहे हैं। यही नहीं, 12,500 रुपये की कीमत वाले टिकटों को 1.21 लाख रुपये में बेच रहे हैं।
It seems the rumors are true! #ColdplayConcert at Narendra Modi Stadium, Ahmedabad. Hotel rates are soaring for January 25th, 2025 in Ahmedabad 👀 #ColdplayIndia #Ahmedabad #BookMyShow #ColdplayMumbai2025 #coldplayindia2025 pic.twitter.com/7VOM1Euoyt
यही नहीं, बता दें कि जैसे ही बुक माय शो मे टिकट की बिक्री शुरू हुई। कुछ ही देर में यह साइट भी क्रैश हो गई। मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई यूजर्स ने टिकट बुकिंग की धीमी स्पीड के बारे में शिकायत करना शुरू कर दिया। हालांकि, थोड़ी देर की रुकावट के बाद ये फिर से ठीक तो हो गया लेकिन सोशल मीडिया पर मीम की बाढ़ आ गई। वही, टिकट मामले को बदतर बनाने के लिए, प्रशंसकों को जल्द ही पता चला कि वियागोगो और गिग्सबर्ग जैसे अनधिकृत प्लेटफार्मों पर टिकट काफी अधिक कीमतों पर बेचे जा रहे थे। कुछ प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर शिकायत की कि ये प्लेटफॉर्म बुक माय शो द्वारा निर्धारित आधिकारिक कीमतों से कहीं अधिक, कोल्डप्ले टिकटों को बढ़ी हुई दरों पर सूचीबद्ध कर रहे थे, जबकि आधिकारिक टिकट की कीमतें 2,500 रुपये से लेकर 12,500 रुपये तक थीं।