{"_id":"61d3e6da7a2b2227b80b7540","slug":"comeback-in-2022-actor-swapnil-joshi-aka-shri-krishna-wants-to-return-to-tv-also-wants-to-work-in-marathi-theater","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Comeback in 2022: 'श्रीकृष्ण' का किरदार निभाने वाले स्वप्निल जोशी करना चाहते हैं टीवी पर वापसी, मराठी थिएटर पर भी नजर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Comeback in 2022: 'श्रीकृष्ण' का किरदार निभाने वाले स्वप्निल जोशी करना चाहते हैं टीवी पर वापसी, मराठी थिएटर पर भी नजर
Tue, 04 Jan 2022 01:15 PM IST
विशाल तिवारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: विशाल तिवारी
Updated Tue, 04 Jan 2022 01:15 PM IST
सार
अभिनेता स्वप्निल जोशी ने अपने करियर के आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात की। उनके पास इस साल का पूरा वर्क कैलेंडर पहले से ही तैयार है।
विज्ञापन
अभिनेता स्वप्निल जोशी।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नया साल हर किसी के लिए नई सोच और शुरुआत के साथ आता है। टीवी इंडस्ट्री के पुराने स्टार स्वप्निल जोशी के पास भी 2022 के लिए नए लक्ष्य हैं। इसमें थिएटर और छोटे पर्दे पर वापसी शामिल है। वे ऐसे विकल्पों को तलाशना चाहते हैं, जिन पर उन्होंने काफी समय से काम नहीं किया है।
उत्तर रामायण में स्वप्निल जोशी।
- फोटो : ट्विटर
स्वप्निल जोशी ने अपने प्लान शेयर किए
'उत्तर रामायण' और 'श्रीकृष्ण' जैसे सीरियलों से बाल कलाकार के रूप में करियर की शुरुआत करने वाले स्वप्निल कहते हैं, "मुझे टीवी पसंद है, उसमें काम करना पसंद है और मैं बचपन से ही टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा रहा हूं।"
वे कहते हैं, "इस साल मैं दोबारा मराठी थिएटर का रुख करुंगा, क्योंकि मुझे लगता है थिएटर हमारे कौशल को निखारता है। मैंने पिछले आठ साल से थिएटर की शक्ल तक नहीं देखी है। इस साल मैं मराठी नाटक या वेब सीरीज में काम करना चाहता हूं। टीवी मेरा पहला प्यार है और मुझे हर तीन से चार साल में यहां वापसी करना पसंद है।"

स्वप्निल जोशी।
- फोटो : social media
अलग-अलग प्रोजेक्ट्स में करेंगे काम
स्वप्निल जोशी ने बताया," मैं 2022 में बहुत सारी परियोजनाओं की तरफ देख रहा हूं। मेरे पास इस साल अलग-अलग परियोजनाएं हैं, इसमें दो वेब शो हैं जो मैं साल की शुरुआत में शूट करूंगा। ये शोज 2022 के मध्य में रिलीज होंगी। मेरी दो फिल्में रिलीज के लिए बिल्कुल तैयार हैं।"
उन्होंने कहा,"इन दोनों फिल्मों में से एक फिल्म बड़ी है और दूसरी छोटी है लेकिन दोनों ही मेरे लिए बहुत खास हैं।"

- फोटो : facebook
2021 में इनमें नजर आ चुके हैं
इस 44 वर्षीय अभिनेता के कामकाज की बात करें तो पिछले साल इन्होंने अपना खुद का ओटीटी प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की घोषणा की थी। पिछले साल उन्होंने दो ओटीटी प्रोजेक्ट्स भी किए।
इस 44 वर्षीय अभिनेता के कामकाज की बात करें तो पिछले साल इन्होंने अपना खुद का ओटीटी प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की घोषणा की थी। पिछले साल उन्होंने दो ओटीटी प्रोजेक्ट्स भी किए।