कॉमेडियन कुणाल कामरा के वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते है। कॉमेडियन अक्सर अपनो जोक्स से दर्शकों को हंसा कर लोट-पोट कर देते हैं। अब एक बार फिर कुणाल कामरा सुर्खियों में हैं। उन्होंने अपने स्टैंड-अप कार्यक्रम के दौरान सुपरस्टार सलमान खान पर कटाक्ष किया था। वह कहते हैं, "हर कोई कहता है कि हमें सलमान खान पर मजाक नहीं करना चाहिए। वह महिलाओं को थप्पड़ मारते रहते हैं, लेकिन हम उन पर मजाक नहीं कर सकते?" आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
Kunal Kamra: कुणाल कामरा ने उड़ाया भाईजान का मजाक, माफी मांगने से भी किया इंकार, बोले- मैं फुटपाथ पर नहीं सोता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई यूजर्स सलमान पर उनके बयान की आलोचना करते नजर आए। इसके अलावा कमाल आर खान ने बाद में वीडियो शेयर किया और लिखा, "रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान उन्हें गाली देने के लिए कुणाल कामरा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर कर रहे हैं। कुणाल केवल कॉमेडी कर रहे हैं इसलिए सलमान को गुस्सा नहीं होना चाहिए।"
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कुणाल ने कहा कि वह माफी नहीं मांगेंगे, उन्होंने एक्स पर कहा, "मैं कोई उड़ता हुआ पक्षी या फुटपाथ पर रह रहा कोई व्यक्ति नहीं हूं और मैं अब अपने जोक्स के लिए माफी नहीं मांगता...।"
I am not a flying bird or a stationary footpath & I don’t apologies for jokes anymore… https://t.co/TjSAlb1bUd
वीडियो में कामरा को यह कहते हुए सुना गया, "मुझे अंबानी के ओटीटी पर जाने और सलमान खान से नैतिक शिक्षा लेने का प्रस्ताव मिला। हर शनिवार को सलमान खान आएंगे और आपको बताएंगे कि एक बेहतर इंसान कैसे बनें।"
इसके अलावा कुणाल ने सलमान की नकल करते हुए कहा, "एक समय था जब कॉमेडियन सलमान से डरते थे। फिर मोदी जी आए तो देखा सलमान खान की हालत खराब है। फिर हमें उनसे क्यों डरना चाहिए? रात को दारू पी के फोन करेगा तो ठीक है, हम भी 2-3 ड्रिंक लगा के उठा लेंगे। कुणाल की इस वीडियो पर फैंस की ढेर सारी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, 'कुणाल ने क्या सही वीडियो बनाई है।' दूसरे यूजर ने मजाक में लिखा, 'कल तक अगर कुणाल की कोई खबर नहीं मिलती है तो समझ जाना की भाई का इसमें कोई हाथ नहीं है।'
Arhaan Khan Party: बेटे अरहान की पार्टी में हॉट गर्ल बन पहुंचीं मलाइका, दूसरी पत्नी शुरा के साथ दिखे अरबाज खान