फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kerala Story: 'द केरल स्टोरी' के टेलीकास्ट पर बढ़ा विवाद, अब चुनाव आयोग के पास पहुंची कांग्रेस

Fri, 05 Apr 2024 01:08 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 05 Apr 2024 01:08 PM IST
विज्ञापन
Congress approaches Election Commission of India against telecasting of The Kerala Story movie by Doordarshan
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

बीते वर्ष आई फिल्म 'द केरल स्टोरी' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए। फिल्म की कहानी की भी जमकर सराहना हुई। मगर, रिलीज के साथ ही विवाद भी इससे जुड़े रहे। तमाम राजनीतिक पार्टियों ने इसका विरोध किया और इसमें दिखाए गए आंकड़ों पर प्रश्न चिन्ह लगाए। निर्माताओं ने भी तर्क और तथ्यों के साथ सवालों के जवाब दिए। इस फिल्म की रिलीज को सालभर होने आ रहा है, लेकिन विवाद अब भी नहीं थम रहे। अब नया विवाद इसके दूरदर्शन पर टेलीकास्ट को लेकर उठा है। क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं...

Congress approaches Election Commission of India against telecasting of The Kerala Story movie by Doordarshan
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

कांग्रेस ने खटखटाया चुनाव आयोग का दरवाजा 
दूरदर्शन ने यह एलान किया है कि 5 अप्रैल को फिल्म को टेलीकास्ट किया जाएगा। केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने इसका विरोध किया है। उन्होंने दूरदर्शन से फिल्म की स्क्रीनिंग वापस लेने की अपील की है। सीएम का कहना है कि लोकसभा चुनाव से पहले इस फिल्म को दिखाने से सांप्रदायिक तनाव बढ़ेगा। उनके अलावा कांग्रेस पार्टी ने भी इस फिल्म की दूरदर्शन पर स्क्रीनिंग के खिलाफ चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है।
The Kerala Story Review: हिंदी सिनेमा की नई बानगी लाए विपुल अमृतलाल शाह, अदा और सुदीप्तो की जुगलबंदी का जलवा

Congress approaches Election Commission of India against telecasting of The Kerala Story movie by Doordarshan
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना
शुक्रवार को कांग्रेस 'द केरल स्टोरी' के दूरदर्शन पर प्रसारण के खिलाफ चुनाव आयोग (ECI) के पास पहुंची और कहा, 'यह सत्तारूढ़ भाजपा की धार्मिक आधार पर समाज को विभाजित करने का एक मौन कोशिश है। पार्टी चुनावी दृष्टिकोण से ऐसा कर रही है'। कुल मिलाकर दूरदर्शन पर फिल्म को ब्रॉडकास्ट किए जाने को लेकर केरल में सत्तारूढ़ सीपीआई (एम) और विपक्षी पार्टी कांग्रेस दोनों ने एतराज दर्ज कराया है।
Ayushmann New Song: टूटे दिल की दास्तान है 'अंख दा तारा', आयुष्मान खुराना का नया गाना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Congress approaches Election Commission of India against telecasting of The Kerala Story movie by Doordarshan
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

दूरदर्शन कार्यालयों तक मार्च की कही बात
सत्तारूढ़ सीपीआई (एम) की युवा शाखा डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) ने भी फिल्म के प्रसारण के फैसले के खिलाफ शुक्रवार को कड़ा विरोध जताया। साथ ही यह भी कहा कि इसके विरोध में वह वह राज्य की राजधानी में दूरदर्शन कार्यालय तक विरोध मार्च किया जाएगा। विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीसन ने आज चुनाव आयोग को एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने चुनाव आयोग से दूरदर्शन को 'द केरल स्टोरी' फिल्म के प्रसारण को लेकर अपने फैसले को वापस लेने का निर्देश देने की मांग की।
Avinash Tiwary: अविनाश तिवारी ने अपने किरदारों पर की बात, 'मडगांव एक्सप्रेस' के लिए कुणाल खेमू को दिया क्रेडिट

विज्ञापन
Congress approaches Election Commission of India against telecasting of The Kerala Story movie by Doordarshan
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

अदा शर्मा ने निभाई मुख्य भूमिका
मालूम हो कि बीते वर्ष मई में रिलीज हुई फिल्म 'द केरल स्टोरी' में अदा शर्मा ने मुख्य भूमिका अदा की। इसका निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया। इस फिल्म के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह हैं। इस फिल्म का जब ट्रेलर जारी हुआ था, तब भी इस पर काफी हंगामा हुआ था। 'द केरल स्टोरी' की कहानी बेहद मार्मिक है। इसमें दिखाया गया है कि राज्य में किस तरह 'लव जिहाद' के नाम पर युवतियों का धर्म परिवर्तन कराकर उन्हें आईएसआईएस में धकेला गया। उनके साथ पशुओं से भी बदतर व्यवहार हुआ। इस फिल्म पर एजेंडा फिल्म होने के खूब आरोप लगे और अभी तक जारी हैं। 
Rashmika Mandanna: रश्मिका के जन्मदिन पर फैंस को मिला तोहफा, 'पुष्पा 2: द रूल' से श्रीवल्ली का पहला लुक आउट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed