सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Coolie Box Office Collection Day 1: रजनीकांत ने तोड़ा अपनी फिल्मों का रिकॉर्ड, पहले ही दिन 'कुली' 50 करोड़ पार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Thu, 14 Aug 2025 08:55 PM IST
सार

Coolie Box Office Collection Day 1: थलाइवा रजनीकांत की फिल्म 'कुली' 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म किया है, चलिए आपको बताते हैं। 

विज्ञापन
coolie first day box office collection report rajinikanth Lokesh Kanagaraj
कुली - फोटो : एक्स
साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्में जब भी पर्दे पर आती हैं, तो सिर्फ सिनेमाघर नहीं, बल्कि पूरा दक्षिण भारत उत्सव में डूब जाता है। इस बार 14 अगस्त को रिलीज हुई 'कुली' ने भी ठीक वैसे ही माहौल के साथ बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की है। लोकेश कनागराज के निर्देशन में बनी इस मल्टीस्टारर फिल्म ने पहले ही दिन भारत में 55.36 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया, जिससे न सिर्फ रजनीकांत की 'जेलर' और 'वेट्टैयन' जैसी पुरानी फिल्मों के पहले दिन का रिकॉर्ड टूटा, बल्कि बॉलीवुड की 'वॉर 2' के पहले दिन के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है।
Trending Videos
coolie first day box office collection report rajinikanth Lokesh Kanagaraj
फिल्म 'कुली' की स्टार कास्ट - फोटो : एक्स (ट्विटर)
पहले दिन फिल्म ने कितनी कमाई की?
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक खबर लिखे जाने तक फिल्म ने भारत में करीब 55.36 करोड़ का आंकड़ा अपने पहले दिन छू लिया है। इस फिल्म को तमिल में 84.5%, तेलुगु में 91%, हिंदी में 29% और कन्नड़ में 66.09% की जबरदस्त ओक्यूपेंसी मिली है।

ये खबर भी पढ़ें: War 2 Box Office Collection Day 1: 'फाइटर' का रिकॉर्ड टूटा पर 'वॉर' को टक्कर नहीं दे पाई ऋतिक की 'वॉर 2'



 
विज्ञापन
विज्ञापन
coolie first day box office collection report rajinikanth Lokesh Kanagaraj
रजनीकांत की फिल्म 'कुली' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
रजनीकांत का 50 साल का फिल्मी सफर
'कुली' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि रजनीकांत के 50 साल के सिनेमा करियर को समर्पित एक खास फिल्म है। 15 अगस्त को रजनीकांत ने अपने अभिनय जीवन के पचास गौरवपूर्ण साल पूरे करने जा रहे हैं। इस मौके पर कमल हासन, मोहनलाल, ममूटी, ऋतिक रोशन और शिवकार्तिकेयन जैसे सितारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएं भी दीं।

coolie first day box office collection report rajinikanth Lokesh Kanagaraj
कुली फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
लोकेश कनागराज ने किया पोस्ट
निर्देशक लोकेश कनागराज ने भी शूटिंग के बिहाइंड द सीन्स फोटोज साझा करते हुए लिखा, 'कुली मेरे करियर की सबसे खास फिल्म है और ये इसलिए बन पाई क्योंकि थलाइवा रजनीकांत ने इसमें अपना दिल और आत्मा डाली है।'

 
विज्ञापन
coolie first day box office collection report rajinikanth Lokesh Kanagaraj
फिल्म 'कुली' में रजनीकांत के साथ सत्यराज - फोटो : एक्स (ट्विटर)
मल्टीस्टारर कास्ट और दमदार निर्देशन
‘कुली’ में सिर्फ रजनीकांत ही नहीं, बल्कि एक मजबूत कलाकारों की टोली है। नागार्जुन, आमिर खान, श्रुति हासन, उपेंद्र, सौबिन शाहिर और सत्यराज जैसे बड़े नामों ने फिल्म में अहम भूमिकाएं निभाई हैं। यह फिल्म सन पिक्चर्स द्वारा निर्मित की गई है और संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है, जो युवाओं में खासा लोकप्रिय हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed