{"_id":"689d545a33c74e0cea0a9fd6","slug":"mohnish-bahl-birthday-know-about-his-cinema-career-iconic-roles-and-famous-tv-serials-2025-08-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mohnish Bahl: मोहनीश की डूबती नैया को सलमान ने संभाला, फिर विलेन बन छा गए अभिनेता; गोविंदा संग हिट हुई जोड़ी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Mohnish Bahl: मोहनीश की डूबती नैया को सलमान ने संभाला, फिर विलेन बन छा गए अभिनेता; गोविंदा संग हिट हुई जोड़ी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Thu, 14 Aug 2025 11:29 AM IST
सार
Mohnish Bahl Birthday: बॉलीवुड की दुनिया में कई शानदार फिल्मों में विलेन, हीरो और सपोर्टिंग किरदार निभा चुके मोहनीश बहल आज गुरुवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आइए जानते हैं उनके यादगार किरदार और जीवन के कुछ अहम पहुलओं के बारे में।
विज्ञापन
1 of 6
मोहनीश बहल और सलमान खान
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मोहनीश बहल सिनेमाई दुनिया का एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने 90 के दशक में दर्शकों को अपनी अदायगी का कायल बना लिया था। कभी हीरो, कभी विलेन, तो कभी सलमान खान के बड़े भाई का किरदार निभा मोहनीश ने एक्टिंग की दुनिया में काफी नाम कमाया। अभिनेता फिल्मों के अलावा टीवी में भी छाए रहे। आज 14 अगस्त के दिन मोहनीश बहल अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास अवसर पर जानते हैं अभिनेता के फिल्मी सफर और यादगार किरदारों के बारे में।
2 of 6
मोहनीश बहल अपने माता-पिता के साथ
- फोटो : एक्स
दिग्गज सितारों के परिवार से ताल्लुक रखते हैं मोहनीश
मोहनीश बहल का जन्म 14 फरवरी 1961 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। एक्टर दिग्गज अभिनेत्री नूतन के बेटे हैं और उनके पिता रजनीश बहल एक जाने-माने लेफ्टिनेंट कमांडर थे। वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनेता की चार चचेरी बहनें हैं, काजोल, रानी मुखर्जी, तनीषा और शरबीना मुखर्जी। इसके अलावा आपको बताते चलें कि काजोल की मां तनुजा और मोहनीश की मां रिश्ते में बहन हैं। इतने करीबी रिश्तों के बावजूद अभिनेता को सिनेमा की दुनिया में काफी संघर्ष करना पड़ा और उन्होंने अपनी खुद की एक अलग पहचान बनाई।
3 of 6
सलमान खान और मोहनीश बहल
- फोटो : एक्स
फिल्मों में एंट्री, हताश होकर छोड़ रहे थे एक्टिंग, फिर…
मोहनीश बहल ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 1983 में 'बेकरार' फिल्म से की थी, जिसमें उन्होंने सपोर्टिंग किरदार निभाया था। इस फिल्म में संजय दत्त मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद उन्होंने कुछ और फिल्मों में काम किया, लेकिन वो फ्लॉप रहीं। इन सबसे परेशान होकर मोहनीश ने फिल्मों से दूरी बनाकर पायलट बनने का मन बनाया, लेकिन तभी बॉलीवुड के भाईजान से उनकी मुलाकात हुई और उन्होंने मोहनीश को अपनी फिल्म 'मैंने प्यार किया' में बतौर विलेन कास्ट करवाया, जिससे उन्हें पहचान मिली। इसके बाद अभिनेता ने कई शानदार हिट फिल्में दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मोहनीश बहल
- फोटो : अमर उजाला
मोहनीश बहल के दमदार किरदार
अभिनेता ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दीं, जिनमें 'हम आपके हैं कौन', 'हम साथ-साथ हैं' से लेकर 'कहो ना प्यार है' जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों में अभिनेता ने विलेन, तो कभी मुख्य भूमिका के अभिनेता के भाई या दोस्त का किरदार निभाया।
विज्ञापन
5 of 6
गोविंदा और मोहनीश बहल
- फोटो : एक्स
गोविंदा के साथ हिट हुई मोहनीश की जोड़ी
90 के दशक में गोविंदा के साथ मोहनीश बहल ने कई सुपरहिट फिल्में दीं। गोविंदा की शानदार अदाकारी के बीच मोहनीश की भूमिकाओं को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया। इन फिल्मों के नाम हैं, 'दूल्हे राजा', 'शोला और शबनम', 'आग', 'क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता', 'आंटी नं 1', 'वाह तेरा क्या कहना', 'खुल्लम खुल्ला प्यार करें' आदि फिल्में शामिल हैं। ये फिल्में दिखाती हैं कि गोविंदा के साथ मोहनीश की दोस्ती खास थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।