फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Crew Public Review: करीना-तब्बू, कृति की तिकड़ी ने जीता दर्शकों का दिल, फिल्म 'क्रू' अच्छे नंबरों से हुई पास

Fri, 29 Mar 2024 01:11 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 29 Mar 2024 01:11 PM IST
विज्ञापन
Crew Public Review Starring Kareena Kapoor Khan Tabu Kriti Sanon film directed by Rajesh A Krishnan
फिल्म क्रू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'क्रू' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को सोशल मीडिया और समीक्षकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। दर्शकों ने आज फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों की टिकट खिड़की भी अच्छी-खासी भीड़ इकट्ठा कर दी है। फिल्म के रिलीज होने के बाद अब पब्लिक रिव्यू भी सामने आ चुका है। आइए जानते हैं कि फिल्म देखने के बाद दर्शकों ने करीना कपूर का, तब्बू और कृति सेनन के अभिनय को कितने नंबर दिए हैं।

Crew Public Review Starring Kareena Kapoor Khan Tabu Kriti Sanon film directed by Rajesh A Krishnan
फिल्म 'क्रू' पर दर्शकों की प्रतिक्रिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सिनेमाघरों में 'क्रू' देख लौटे एक फैन से पूछा गया कि उन्हें फिल्म कैसी लगी तो इसपर उन्होंने कहा, 'फिल्म को लेकर जितनी उम्मीद बांधी थी, वह उस पर खरी नहीं उतरी हैं। सोच कर आए थे कि फिल्म कॉमेडी होगी, लेकिन किसी-किसी सीन में कॉमेडी देखने को मिला। स्टोरी पर और काम किया जा सकता था।'

Crew Public Review Starring Kareena Kapoor Khan Tabu Kriti Sanon film directed by Rajesh A Krishnan
फिल्म 'क्रू' पर दर्शकों की प्रतिक्रिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दूसरे दर्शक ने कहा कि फिल्म बहुत अच्छी थी। हालांकि, कृति इस फिल्म में उतना कमाल नहीं कर पाई, जितना और फिल्मों में करती हैं। उन्हें स्क्रीन पर थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत थी। फिल्म को लेकर सबके अंदर एक चाव था, लेकिन फिल्म देखने के बाद वह पूरी तरह खत्म हो गया है। फिल्म इंडियन मूवी थी। हर सीन के बाद पता चल जा रहा था कि आगे क्या होने वाला है। क्लाइमैक्स जैसा कुछ भी नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Crew Public Review Starring Kareena Kapoor Khan Tabu Kriti Sanon film directed by Rajesh A Krishnan
फिल्म 'क्रू' पर दर्शकों की प्रतिक्रिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वही, एक और दर्शक ने फिल्म को मस्ट वॉच और फैमिली फिल्म बताया। उन्होंने कहा कि फिल्म की कास्टिंग बहुत अच्छी रही है। कृति कॉमेडी में काफी अच्छी है। इंटरवल के बाद सारे सीन्स साफ हो जाते हैं। यह महिला केंद्रित फिल्म है। तीनों ने अपना काम बहुत अच्छा किया है। फिल्म ट्रेलर से बिल्कुल अलग थी।

विज्ञापन
Crew Public Review Starring Kareena Kapoor Khan Tabu Kriti Sanon film directed by Rajesh A Krishnan
फिल्म 'क्रू' पर दर्शकों की प्रतिक्रिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एक और दर्शक ने कहा, 'फिल्म बहुत अच्छी थी। फिल्म की कहानी पर थोड़ा और काम करना चाहिए था। करीना और तब्बू की बढ़ती उम्र स्क्रीन पर नजर आई थी। यह फिल्म एयरलाइंस के काले सच को भी उजागर करती है। तीनों अभिनेत्रियों ने बहुत अच्छा काम किया।' 

Archana Puran Singh: 'द कपिल शर्मा शो' में 'नकली हंसी' हंसती थीं अर्चना पूरन सिंह, बोलीं- खोने लगी थी ईमानदारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed