फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CTRL Trailer: सामने आया फिल्म 'CTRL' का ट्रेलर, जिंदगी का कंट्रोल एआई को सौंपती दिखीं अनन्या पांडे

Wed, 25 Sep 2024 10:23 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 25 Sep 2024 10:23 AM IST
विज्ञापन
CTRL Trailer Out: Ananya Panday Vihaan Samat Vikramaditya Motwane Netflix India Movie
अनन्या पांडे - फोटो : वीडियो ग्रैब

बीते दिनों अनन्या पांडे 'कॉल मी बे' सीरीज में नजर आईं। अब उनकी अगली फिल्म रिलीज को तैयार है। अनन्या पांडे की आगामी फिल्म 'कंट्रोल' (CTRL) है और आज इसका ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म अगले महीने ओटीटी पर रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवानी ने किया है। 


 

CTRL Trailer Out: Ananya Panday Vihaan Samat Vikramaditya Motwane Netflix India Movie
CTRL Trailer - फोटो : वीडियो ग्रैब

अनन्या की  'CTRL' एक साइबर थ्रिलर फिल्म है। अनन्या के साथ फिल्म में अभिनेता विहान सामत भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह दूसरा मौका है, जब अनन्या और विहान साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों वेब सीरीज 'कॉल मी बे' में नजर आ चुके हैं। यह सीरीज प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई।


CTRL Trailer Out: Ananya Panday Vihaan Samat Vikramaditya Motwane Netflix India Movie
CTRL Trailer - फोटो : वीडियो ग्रैब

अनन्या पांडे और विहान की 'CTRL' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी। फिल्म का प्रीमियर 4 अक्तूबर 2024 से होगा। फिलहाल इसका ट्रेलर काफी रोचक है और यूजर्स के इस पर दिलचस्प रिएक्शन आ रहे हैं। इसमें एआई की दुनिया, सोशल मीडिया का जिंदगी में किस हद तक दखल है, इसकी झलक दिखाई गई है।
Devara Advance Booking: दर्शकों पर चढ़ा 'देवरा' का खुमार, एडवांस बुकिंग में धड़ाधड़ बिक रहीं फिल्म की टिकटें

विज्ञापन
विज्ञापन
CTRL Trailer Out: Ananya Panday Vihaan Samat Vikramaditya Motwane Netflix India Movie
CTRL Trailer - फोटो : वीडियो ग्रैब

ट्रेलर की शुरुआत में स्क्रीन पर कंट्रोल एप को टाइप करते दिखाया गया है। इसके साथ निर्देश दिए गए हैं, 'अपने जीवन को कंट्रोल करें, अकाउंट बनाएं'। अनन्या पांडे इस एप पर जाती हैं तो एआई पूछता है, 'क्या आप जानता हैं कि मैं आपकी सेवा में क्या कुछ कर सकता हूं?' अनन्या पांडे अपनी जिंदगी के किसी बुरे दौर में हैं और रोते हुए कहती हैं, 'मेरे जीवन का कंट्रोल ले लो'। इसके बाद अनन्या की एआई वर्जन नेला एकदम हंसते-मुस्कुराते और नाचते हुए हाजिर होती है। इसके बाद जो होता है, काफी दिलचस्प और हैरान करने वाला है।
Shraddha-Aditya: इवेंट में बारिश के दौरान मिले श्रद्धा-आदित्य, फैंस को याद आया 'आशिकी 2' का आइकॉनिक सीन

विज्ञापन
CTRL Trailer Out: Ananya Panday Vihaan Samat Vikramaditya Motwane Netflix India Movie
CTRL Trailer - फोटो : वीडियो ग्रैब

नेटफ्लिक्स इंडिया के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा कर ट्रेलर रिलीज की जानकारी दी गई है। इसके साथ लिखा है, 'अपने जीवन को कंट्रोल करिए'। अनन्या पांडे की यूजर्स तारीफ कर रहे हैं। कुछ यूजर्स तो आलिया भट्ट से उनकी तुलना कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed