{"_id":"66f3973618fbb0caa7081010","slug":"jr-ntr-devara-part-1-advance-booking-film-is-looking-to-break-some-box-office-records-this-weekend-2024-09-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Devara Advance Booking: दर्शकों पर चढ़ा 'देवरा' का खुमार, एडवांस बुकिंग में धड़ाधड़ बिक रहीं फिल्म की टिकटें","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Devara Advance Booking: दर्शकों पर चढ़ा 'देवरा' का खुमार, एडवांस बुकिंग में धड़ाधड़ बिक रहीं फिल्म की टिकटें
जूनियर एनटीआर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'देवरा' को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में पहली बार जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की रोमांटिक जोड़ी को देखने के लिए प्रशंसक बेकरार हैं। कोराटाला शिवा की निर्देशित यह फिल्म 27 सितंबर की निर्धारित रिलीज तिथि पर जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी तेजी से हो रही है और फैंस पहले दिन पहले शो के लिए अपनी टिकट्स भी कंफर्म करवा रहे हैं। हालांकि, एडवांस बुकिंग में ही 'देवरा' का खुमार दर्शकों पर चढ़ता नजर आ रहा है।
2 of 5
'देवरा पार्ट वन'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिलक के अनुसार, 'देवरा' दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग के लिए तैयार है। मंगलवार तक भारत में फिल्म की प्री-सेल्स 28 करोड़ रुपये को पार कर गई है, जबकि दुनिया भर में एडवांस बुकिंग सेल्स लगभग 50 करोड़ रुपये है। फिल्म ने अब तक छह हजार शो में 6,50,118 टिकट बेचे हैं। अगले दो दिनों में हिंदी के साथ और भी शो जोड़े जाएंगे, जिसके बाद पूरी बुकिंग बुधवार से शुरू हो जाएगी।
3 of 5
फिल्म देवरा
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म का तेलुगु वर्जन 90% से अधिक बिक्री के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहा है। भारत में पहले ही 28 करोड़ रुपये की कमाई के साथ उम्मीद की जा रही है कि 'देवारा' शुक्रवार तक आराम से 100 करोड़ रुपये से अधिक की वैश्विक कमाई दर्ज करने के लिए तैयार है। हालांकि, अगर फिल्म को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलती है, तो 'देवरा' की ओपनिंग और भी ज्यादा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
देवरा
- फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
एसएस राजामौली की 'आरआरआर' की सफलता के बाद यह जूनियर एनटीआर की नई रिलीज फिल्म होने वाली है। बता दें कि इसके अलावा अभिनेता अगली बार 'वॉर 2' के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करेंगे, जिसमें वह ऋतिक रोशन के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म देवरा
- फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
यह फिल्म यशराज फिल्म के स्पाई यूनिवर्स का एक हिस्सा है, जिसमें शाहरुख खान की पठान, सलमान खान की टाइगर फ्रेंचाइजी और आगामी आलिया भट्ट-शार्वरी स्टारर 'अल्फा' शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।