फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonakshi Sinha Wedding: सोनाक्षी-जहीर की शादी में शामिल होंगी डेजी, शत्रुघ्न सिन्हा के बयान पर भी तोड़ी चुप्पी

Sun, 16 Jun 2024 09:42 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 16 Jun 2024 09:42 AM IST
सार

डेजी शाह ने खुलासा किया है कि उन्हें सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के बारे में पता था। उन्होंने पुष्टि की है कि वह उन कई लोगों में से एक हैं जिन्हें इस अनोखी शादी का निमंत्रण मिला है।

विज्ञापन
Daisy Shah will attend Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding Also Breaks Silence on Shatrughan Sinha Statement
सोनाक्षी-जहीर, डेजी शाह - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल की दुल्हनिया बनने वाली हैं। दोनों 23 जून को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। सोशल मीडिया पर सोनाक्षी की शादी का कार्ड भी वायरल हो रहा है, जिसमें शादी से जुड़ी जानकारियां लिखी हुई हैं। अब तक कई सितारों को शादी में आमंत्रित किया जा चुका है। अब अभिनेत्री डेजी शाह ने भी इस बात की पुष्टि की है कि उन्होंने सोनाक्षी और जहीर की शादी का इनविटेशन मिला है। अभिनेत्री ने दोनों की शादी पर बात की है।

Daisy Shah will attend Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding Also Breaks Silence on Shatrughan Sinha Statement
डेजी शाह - फोटो : इंस्टाग्राम

डेजी शाह ने खुलासा किया है कि उन्हें सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के बारे में पता था। उन्होंने पुष्टि की है कि वह उन कई लोगों में से एक हैं जिन्हें इस अनोखी शादी का निमंत्रण मिला है। उन्होंने कहा कि वो दोनों की शादी से बेहद खुश हैं। साथ ही सोनाक्षी के पिता, अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा की आजकल के बच्चे अनुमति नहीं मांगते हैं वाली वायरल टिप्पणी पर भी बात की।  

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन के फैंस को लगने जा रहा एक और झटका! ठंडे बस्ते में चली गई यह फिल्म!

Daisy Shah will attend Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding Also Breaks Silence on Shatrughan Sinha Statement
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल - फोटो : ट्विटर

डेजी ने एक बातचीत में कहा, 'जो लोग सोनाक्षी और जहीर के रिश्ते के बारे में जानते थे, वे लोग नहीं चौंके हैं। मैं भी उन्हीं में से एक हूं। मुझे यह वाकई पसंद आया। यह कोई आम शादी का निमंत्रण नहीं है। इसमें बर्फीली पृष्ठभूमि थी। यह बहुत आधुनिक और नया है। साथ ही जैसा कि शत्रुघ्न सिन्हा ने सही कहा है कि आज के बच्चे सूचना देते हैं, अनुमति नहीं लेते। उनका शादी का निमंत्रण पूरी तरह से उस कथन को सही ठहराता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Daisy Shah will attend Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding Also Breaks Silence on Shatrughan Sinha Statement
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी लाइमलाइट में बनी हुई है। शादी से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए अभिनेत्री के फैंस उतावले हो रहे हैं। फैंस जल्द से जल्द सोनाक्षी को दुल्हन के जोड़े में देखना चाहते हैं। पिछले हफ्ते सोनाक्षी की शादी का निमंत्रण ऑनलाइन लीक हो गया था। शादी के निमंत्रण में एक ऑडियो क्यूआर कोड भी है, जिसमें जहीर और सोनाक्षी का  एक प्यारा संदेश है।

विज्ञापन
Daisy Shah will attend Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding Also Breaks Silence on Shatrughan Sinha Statement
सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम
इसमें उन्होंने कहा, 'पिछले सात सालों से हम साथ हैं, सभी खुशियां, प्यार, हंसी और कई-कई रोमांच हमें इस पल तक ले आए हैं।' सोनाक्षी ने कहा, 'वह पल जब हम एक दूसरे के कथित गर्लफ्रेंड और ब्वॉयफ्रेंड से एक दूसरे के पक्के और आधिकारिक पति-पत्नी बनने जा रहे। वहां पर मिलने जा रहे।' शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि उन्हें पहले शादी के बारे में कुछ पता नहीं था। मगर बाद में उन्होंने कहा कि अगर सोनाक्षी शादी कर रही हैं, तो वह उनके फैसले का समर्थन करेंगे। 

Box Office Collection: दूसरे दिन भी करिश्मा नहीं दिखा सकी चंदू चैंपियन, मुंजा की कमाई में आया सुधार
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed