Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Dalljiet Kaur files FIR against estranged husband nikhil patel in mumbai accuses him of cruelty cheating
{"_id":"66af048d182c14a6ce047c9b","slug":"dalljiet-kaur-files-fir-against-estranged-husband-nikhil-patel-in-mumbai-accuses-him-of-cruelty-cheating-2024-08-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dalljiet Kaur: अलग हुए पति निखिल पटेल के खिलाफ दलजीत कौर ने दर्ज कराई एफआईआर, लगाया क्रूरता-धोखा देने का आरोप","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Dalljiet Kaur: अलग हुए पति निखिल पटेल के खिलाफ दलजीत कौर ने दर्ज कराई एफआईआर, लगाया क्रूरता-धोखा देने का आरोप
अभिनेत्री दलजीत कौर ने निखिल पटेल से दूसरी शादी रचाई थी, जो ज्यादा दिन नहीं चल पाई। वे कुछ महीनों में ही अगल हो गए। अभिनेत्री ने पति पर धोखा देना का आरोप लगाया है। वहीं, अब दलजीत कौर ने कथित तौर पर अपने अलग हुए पति निखिल पटेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेत्री ने 2 अगस्त को मुंबई के अग्रीपाड़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। एफआईआर भारतीय न्याय संहिता की धारा 85 और 316 (2) के तहत दर्ज की गई है। इसका मतलब है कि दलजीत ने निखिल पर क्रूरता और आपराधिक विश्वासघात का आरोप लगाया है।
2 of 5
निखिल पटेल
- फोटो : इंस्टाग्राम: @niknpatel
दरअसल, केन्या में रहने वाले निखिल पटेल फिलहाल भारत में हैं। वे शुक्रवार को मुंबई पहुंचे, जब उन्हें अपनी कथित गर्लफ्रेंड के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया था। यह पहली बार नहीं है जब दलजीत कौर ने अपने पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। इस साल जून में अभिनेत्री ने निखिल के खिलाफ नैरोबी सिटी कोर्ट का रुख किया था और निखिल पटेल को केन्या में उनके घर से उन्हें या उनके बेटे को बेदखल करने से रोकने के लिए स्थगन आदेश प्राप्त किया।
3 of 5
दलजीत कौर और निखिल पटेल
- फोटो : इंस्टाग्राम@kaurdalljiet
इससे पहले निखिल ने दलजीत को कानूनी नोटिस भी भेजा था और उन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, निखिल पटेल ने कहा था कि भारतीय दंड संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 (भारत) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम 2012 (भारत) के तहत दलजीत कौर के सोशल मीडिया पोस्ट में उन पर विवाह के बाद संबंध का आरोप लगाना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दलजीत कौर और निखिल पटेल
- फोटो : इंस्टाग्राम@kaurdalljiet
दलजीत कौर और निखिल पटेल मार्च 2023 में शादी के बंधन में बंधे। हालांकि, दोनों ने इस साल की शुरुआत में यानी शादी के 10 महीने बाद तलाक के लिए अर्जी दी। निखिल ने भी मई में अपने अलगाव की पुष्टि की, जब उन्होंने बताया था कि इस साल जनवरी में दलजीत ने अपने बेटे जेडन के साथ केन्या छोड़ने और भारत लौटने का फैसला किया, जिसके कारण आखिरकार हमारा अलगाव हो गया। हम दोनों ने महसूस किया कि हमारे परिवार की नींव उतनी मजबूत नहीं थी, जितनी हमने उम्मीद की थी, जिससे दलजीत के लिए केन्या में बसना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
5 of 5
निखिल पटेल
- फोटो : इंस्टाग्राम@kaurdalljiet
शुक्रवार को दलजीत ने निखिल के जन्मदिन के अवसर पर अपनी शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की थीं। उन्होंने निखिल पर उन्हें दुख पहुंचाने का आरोप लगाया और लिखा, 'मेरे सामान को आपके पीआर लेखों के माध्यम से आपके द्वारा दी गई तारीख से बहुत पहले स्टोरेज हाउस में भेजने से लेकर उस दीवार को पोंछने तक, जिस पर मैंने महीनों तक अपने चूड़े से पेंटिंग की थी, जिसे मैं बहुत पसंद करती थी। आपके पास मुझे दुख पहुंचाने के कई तरीके हैं और मुझे पता है कि आपने अभी तक ऐसा नहीं किया है। आप जल्द ही और तरीके खोज लेंगे।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।