फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kishore Kumar Songs: 'ये दोस्ती...' से 'तेरे जैसा यार कहां...' तक, दोस्ती पर आधारित हैं किशोर कुमार के ये गाने

Sun, 04 Aug 2024 09:21 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 04 Aug 2024 09:21 AM IST
सार


 

विज्ञापन
Kishore Kumar Birth Anniversary: Listen Legendary Singer best songs on friendship on friendship Day occasion
किशोर कुमार - फोटो : अमर उजाला

अपने दौर के मशहूर सिंगर किशोर कुमार की आज 4 अगस्त को बर्थ एनिवर्सरी है। वे आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी आवाज आज भी गूंजती है और गूंजती रहेगी। आज भी उनके गाने बड़े चाव से सुने जाते हैं। किशोर कुमार ने करीब 1500 फिल्मों में गाने गाए। अपनी सुरीली आवाज से न सिर्फ उन्होंने मोहब्बत और रूमानियत वाले गाने गए, बल्कि दोस्ती के भी ऐसे गाने गाए जो दोस्ती की मिसाल पेश करते हैं। आज किशोर कुमार की बर्थ एनिवर्सरी पर संयोग से फ्रेंडशिप डे भी है। तो चलिए जानते हैं उन्होंने दोस्ती पर कौन से गाने गाए...

Kishore Kumar Birth Anniversary: Listen Legendary Singer best songs on friendship on friendship Day occasion
'दिए जलते हैं' - फोटो : वीडियो ग्रैब

'दिए जलते हैं', फिल्म- 'नमक हराम'
यह गाना फिल्म 'नमक हराम' का है, जो वर्ष 1973 में रिलीज हुई थी। यह गाना अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना पर फिल्माया गया है। बोल हैं, 'दिए जलते हैं फूल खिलते हैं, बड़ी मुश्किल से मगर दुनिया में दोस्त मिलते हैं...'। दोस्ती के दिन यह गाना आपको अपने जिगरी दोस्त की याद दिला ही देगा। 

Kishore Kumar Birth Anniversary: Listen Legendary Singer best songs on friendship on friendship Day occasion
'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे' - फोटो : वीडियो ग्रैब

'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे'-फिल्म-शोले 
यह गाना 1975 में आई फिल्म 'शोले' का है। इस फिल्म में धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन जिगरी यार की भूमिकाओं में हैं। इस गाने में भी उनकी दोस्ती को खूबसूती से दिखाया गया है। गाना दोनों दिग्गज सितारों पर फिल्माया गया है। इस गाने को किशोर कुमार और मन्ना डे ने गाया है और दोनों दिग्गज सितारों पर इसे फिल्माया गया है। इसका संगीत आरडी बर्मन ने दिया और गाने के बोल आनंद बक्शी के हैं। आज भी दोस्ती पर गानों के मामले में यह गाना टॉप पर रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kishore Kumar Birth Anniversary: Listen Legendary Singer best songs on friendship on friendship Day occasion
दोस्ताना - फोटो : वीडियो ग्रैब

'बने चाहे दुश्मन जमाना हमारा'- फिल्म- 'दोस्ताना'
वर्ष 1980 में आई फिल्म दोस्ताना का यह गाना किशोर कुमार और मोहम्मद रफी ने गाया। इस फिल्म के बोल आनंद बक्शी ने लिखे हैं। इसका म्यूजिक लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने कंपोज किया। गाना शत्रुघ्न सिन्हा, अमिताभ बच्चन और जीनत अमान पर फिल्माया गया है। दोस्ती के गानों में यह भी गाना सदाबहार है।

विज्ञापन
Kishore Kumar Birth Anniversary: Listen Legendary Singer best songs on friendship on friendship Day occasion
कुर्बानी - फोटो : वीडियो ग्रैब

'कुरबानी कुरबानी'-फिल्म- 'कुर्बानी'
यह गाना वर्ष 1980 में आई फिल्म 'कुर्बानी' का है। फिरोज खान, विनोद खन्ना और जीनत अमान अभिनती इस फिल्म के इस गाने को भी किशोर कुमार ने गाया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed