{"_id":"66d707771374a1cdd90e978e","slug":"dalljiet-kaur-slams-nikhil-patel-rumored-girlfriend-safeena-nazar-said-she-is-not-a-child-2024-09-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dalljiet Kaur: रिश्ता टूटने के बाद दलजीत के निशाने पर आई पूर्व पति की गर्लफ्रेंड, कहा- वो बच्ची थोड़ी हैं…","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Dalljiet Kaur: रिश्ता टूटने के बाद दलजीत के निशाने पर आई पूर्व पति की गर्लफ्रेंड, कहा- वो बच्ची थोड़ी हैं…
Tue, 03 Sep 2024 06:26 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Tue, 03 Sep 2024 06:26 PM IST
विज्ञापन
दलजीत कौर
- फोटो : इंस्टाग्राम @kaurdalljiet
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री दलजीत कौर और निखिल पटेल का विवाद किसी से छिपा नहीं है। दलजीत और निखिल की शादी में दरार आ गई है। अभिनेत्री ने अलग हुए पति निखिल पर बेवफाई का आरोप लगाया है और कई मौकों पर उनकी आलोचना भी की है। वहीं, दूसरी ओर निखिल ने अभिनेत्री के साथ अपनी शादी को मानने से इनकार कर दिया है और इसे 'केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम' बताया है। दोनों लगातार एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं और सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दें कि दलजीत और निखिल ने पिछले साल मुंबई में शादी की थी और इस साल की शुरुआत में अभिनेत्री बेटे जेडन के साथ मुंबई लौट आई हैं।
दलजीत कौर
- फोटो : इंस्टाग्राम @kaurdalljiet
इस बीच दलजीत ने अपना खुद का यूट्यूब चैनल शुरू किया है। इसी सिलसिले में वह अपने प्रशंसकों से जुड़ने के लिए इंस्टाग्राम पर लाइव आईं और बातचीत की। इस बातचीत में एक सवाल के जवाब में अभिनेत्री ने निखिल की कथित गर्लफ्रेंड पर निशाना साधा।
IC 814 The Kandahar Hijack: 'आईसी 814' विवाद पर नेटफ्लिक्स की प्रेस कांफ्रेंस, अनुभव सिन्हा ने साधी चुप्पी
IC 814 The Kandahar Hijack: 'आईसी 814' विवाद पर नेटफ्लिक्स की प्रेस कांफ्रेंस, अनुभव सिन्हा ने साधी चुप्पी
दलजीत कौर
- फोटो : इंस्टाग्राम @kaurdalljiet
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बातचीत के दौरान अभिनेत्री ने अलग हुए पति निखिल पटेल की कथित गर्लफ्रेंड सफीना नजर की आलोचना की। एक प्रशंसक के सवाल का जवाब देते हुए अभिनेत्री ने कहा, ‘मेरे मन में दो सवाल हैं। पहला यह कि अगर वह आज जो कुछ भी कर रहे हैं, उससे पहले से ही खुश थे, तो उन्होंने मुझसे शादी क्यों की? शायद, तब उन्हें इस तरह की पब्लिसिटी नहीं मिलती। दूसरा, जो लोग बोलते हैं न के एक लड़की ही लड़की की जिंदगी बर्बाद करती है, सही बोलते हैं। मैं उसे दोष नहीं दे रही हूं, मुझे लगता है कि मुझे उसे दोष देना चाहिए। जब पति-पत्नी के बीच कोई समस्या चल रही हो तब तो वैसे भी वो लोग एक दूसरे के बारे में कुछ अच्छा नहीं कहेंगे, ऐसे में किसी तीसरे इंसान को वह खाली जगह पूरी नहीं करनी चाहिए। यह नैतिक रूप से गलत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
दलजीत कौर
- फोटो : इंस्टाग्राम @kaurdalljiet
इसके अलावा, अभिनेत्री ने निखिल की कथित प्रेमिका के शादीशुदा होने और फिर भी उनकी शादी को बर्बाद करने के लिए फटकार लगाई। दलजीत कहती हैं, ‘आप खुद शादी शुदा हो, पति है, दो बच्चे हैं और किसी और के पति का खालीपन भर रहे हो? क्यों? यह सवाल जिंदगी भर मेरे दिल में रहेगा। मुझे नहीं लगता कि वह जो कर रही हैं उसे करने की जरूरत है, क्या पता, होगा उनका कोई कारण शायद?’
विज्ञापन
दलजीत कौर
- फोटो : इंस्टाग्राम @kaurdalljiet
बातचीत के दौरान एक यूजर ने दलजीत से पूछा कि क्या उन्होंने कभी सफीना का सामना किया है? इस पर अभिनेत्री ने कहा, ‘नहीं, मैंने उनसे बात नहीं की। क्या बात करूं उनसे? वो कोई 12-15 साल की बच्ची थोड़ी हैं। 30 साल की हैं और दो बच्चों की मां हैं। क्या पता, शायद उनके पश्चिमी संस्कृति में यह सब स्वीकार होगा। मुझे नहीं पता। जैसा हम बोलते हैं वैसा अभी भी हो रहा है। यह बहुत दुख की बात है। मैं अब नहीं रोऊंगी।’
Bollywood News: The Buckingham Murders के ट्रेलर लॉन्च पर करीना ने बताए फिल्म से जुड़े राज!
Bollywood News: The Buckingham Murders के ट्रेलर लॉन्च पर करीना ने बताए फिल्म से जुड़े राज!