फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Daredevil Shooting: स्पाइडरमैन के साथ दिखे डेयरडेविल की वापसी को लगा झटका, लेखकों की हड़ताल के बाद शूटिंग बंद

Tue, 09 May 2023 07:06 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल अमर उजाला ब्यूरो,मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो,मुंबई Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 09 May 2023 07:06 PM IST
सार

स्पाइडरमैन के साथ दिखे डेयरडेविल की वापसी को तगड़ा झटका लगा है। फिल्म की शूटिंग लेखकों के हड़ताल के बाद बंद कर दी गई है। 

विज्ञापन
Daredevil Shooting return with Spiderman suffered a setback it stopped after writers strike
डेयरडेविल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

डिज्नी प्लस की सीरीज 'डेयरडेविल-बॉर्न अगेन' की शूटिंग बंद हो गई है। इसकी वजह है हॉलीवुड के लेखकों की हड़ताल। 18 एपिसोड की इस सीरीज की शूटिंग न्यूयार्क में हो रही थी। कि हॉलीवुड में मेहनताना बढ़ाने और रोजगार सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर चल रही लेखकों की संस्था राइटर गिल्ड ऑफ अमेरिका (डब्ल्यूजीए) की हड़ताल का असर हॉलीवुड के काम पर दिखने लगा है।

Daredevil Shooting return with Spiderman suffered a setback it stopped after writers strike
डेयरडेविल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राइटर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका (डब्ल्यूजीए) ने एसोसिएशन ऑफ मोशन पिक्चर एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स (एएमपीटीपी) के साथ मिनिमम बेसिक एग्रीमेंट को रिन्यू करने के लिए बातचीत की, जो नेटफ्लिक्स,अमेजन, डिज्नी, ऐप्पल, फॉक्स आदि सहित 350 से अधिक स्टूडियो और नेटवर्क का प्रतिनिधित्व करता है। इस मामले में सोनी टीवी लेखकों से पांच हजार डॉलर से 10 हजार डॉलर बढ़ाने पर विचार कर रहा है। वहीं कुछ स्टूडियो लेखकों को मेल करके स्टूडियो के साथ सहयोग ना करने की वजह से निलंबन करने की सूचनाएं दे रहे हैं।

Rakhi Sawant Brother: राखी सावंत का भाई राकेश गिरफ्तार, इस वजह से मुंबई पुलिस ने की कार्रवाई

Daredevil Shooting return with Spiderman suffered a setback it stopped after writers strike
डेयरडेविल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस मामले में वार्नर ब्रदर्स टेलीविजन, यूनिवर्सल स्टूडियो ग्रुप, सीबीएस स्टूडियोज और डिज्नी टेलीविजन स्टूडियोज ने अपने लेखकों को मेल के जरिए यह संदेश भेजा है कि अगर वे स्टूडियो के साथ सहयोग नहीं करेंगे तो उन्हें निलंबित कर दिया जाएगा। इस मामले में डेविड साइमन ने खुलासा किया कि एचबीओ ने हड़ताल के कारण उन्हें निलंबित दिया है। डेविड साइमन 'द वायर', 'ट्रेम',  'द ड्यूस',  'द प्लॉट अगेंस्ट अमेरिका', 'शो मी ए हीरो' और 'वी ओन दिस सिटी' जैसे कई शो पिछले 25 साल से लिख चुके हैं।

SEBKH: 'सिर्फ एक बंदा काफी है' के मेकर्स को आसाराम बापू ट्रस्ट का लीगल नोटिस, निर्माता ने दी यह प्रतिक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Daredevil Shooting return with Spiderman suffered a setback it stopped after writers strike
डेयरडेविल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभी इस मामले में नेटफ्लिक्स की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। मिली जानकारी के मुताबिक इस  हड़ताल के लंबा खींचने के आसार दिख रहे हैं, क्योंकि राइटर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका के पदाधिकारी और स्टूडियो अभी किसी खास नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं। राइटर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका अपने लेखकों के लिए न्यूनतम मेहनताना बढ़ाने, कार्यक्रमों के लिए अतिरिक्त लेखक नियुक्त करने और परियोजनाओं के संबंध में विशिष्टता का दबाव कम करने की मांग कर रहा है। उसका आरोप है कि ओटीटी के वजह से लेखकों पर काफी दबाव बढ़ा है लेकिन उसके मुताबिक उनका पारिश्रमिक नहीं बढ़ा है।

Nawazuddin Siddiqui: 'जोगीरा सारा रा रा' की रिलीज डेट में बड़ा बदलाव, इस दिन सिनेमाघरों में फिल्म देगी दस्तक

विज्ञापन
Daredevil Shooting return with Spiderman suffered a setback it stopped after writers strike
डेयरडेविल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राइटर गिल्ड ऑफ अमेरिका के  सदस्यों ने हड़ताल की घोषणा करते हुए अपने संदेश में कहा, 'लेखकों की वजह से बहुत सारे लोग अमीर बने, लेकिन उनकी भूमिका को शुरू से ही नजरअंदाज किया गया है। लेकिन जो वे हमसे नहीं ले सकते, वह है एक-दूसरे से हमारी एकजुटता से, खुद को बचाने की हमारी आपसी प्रतिबद्धता और यह पेशा, जिससे हम प्यार करते हैं। हमने उचित बातचीत के जरिए ऐसा करने की उम्मीद की थी। अब हम इसे संघर्ष के जरिए करेंगे। हमारे वर्तमान और हमारे भविष्य के लिए हमें कोई अन्य विकल्प नहीं दिया गया है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed