{"_id":"68ced6439930da88ff02e76e","slug":"day-9-box-office-collection-of-mirai-and-demon-slayer-know-their-total-earning-2025-09-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mirai Demon Slayer: शनिवार को ‘डेमन स्लेयर’ से आगे निकली ‘मिराय’, नौवें दिन बढ़ी फिल्मों की रफ्तार; जानें कमाई","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Mirai Demon Slayer: शनिवार को ‘डेमन स्लेयर’ से आगे निकली ‘मिराय’, नौवें दिन बढ़ी फिल्मों की रफ्तार; जानें कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Sat, 20 Sep 2025 09:59 PM IST
सार
Day 9 Box Office Collection: शनिवार के दिन साउथ अभिनेता तेजा सज्जा अभिनीत 'मिराय' और जापानी एनिमे फिल्म 'डेमन स्लेयर' के कलेक्शन में बढ़त देखने को मिली है। हालांकि, नौवें दिन 'मिराय' ने कमाई के मामले में 'डेमन स्लेयर' को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
1 of 5
मिराय और डेमन स्लेयर
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
साउथ सुपरस्टार तेजा सज्जा की फिल्म 'मिराय' और जापानी एनिमे फिल्म ‘डेमन स्लेयर’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 9 दिन हो चुके हैं। दोनों फिल्मों के बीच शुरुआती दिनों से ही बॉक्स ऑफिस पर जोरदार टक्कर देखी जा रही है। आइए जानते हैं शनिवार के दिन किस फिल्म ने मारी बाजी और कितना रहा कलेक्शन।
2 of 5
मिराय वर्ल्ड वाइड कलेक्शन
- फोटो : एक्स
'मिराय' ने कमाए इतने करोड़
तेलुगु सिनेमा के उभरते सितारे तेजा सज्जा की फिल्म 'मिराय' इस समय दर्शकों के बीच चर्चा का बड़ा विषय बनी हुई है। इस फिल्म ने ताजा जानकारी के अुसार आज शनिवार यानी कि नौवें दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.73 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। वहीं इसने शुक्रवार को 2.75 करोड़ रुपये कमाए थे। अभी तक फिल्म ने कुल 71.58 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
3 of 5
एनीमे फिल्म 'डेमन स्लेयर'
- फोटो : x
'डेमन स्लेयर' ने किया इतना कलेक्शन
जापानी एनिमे फिल्म 'डेमन स्लेयर' को भी सिनेमाघरों में रिलीज हुए 9 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म न ओपनिंग डे से ही दर्शकों के बीच एक खास जगह बनाई है। साथ ही कमाई के मामले में भी इसने बड़ी-बड़ी भारतीय फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। फिल्म ने आज शनिवार को अभी तक 2.58 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। वहीं इसने शुक्रवार को 1.75 करोड़ रुपये कमाए थे। अभी तक 'डेमन स्लेयर' ने बॉक्स ऑफिस पर 57.73 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
'मिराय' और 'डेमन स्लेयर'
- फोटो : x
शनिवार को किसने मारी बाजी?
'मिराय' और 'डेमन स्लेयर' सिनेमाघरों में एक साथ 12 सितंबर को रिलीज हुई थी। शुरुआत से ही प्रतिदिन दोनों फिल्मों में जबरदस्त टक्कर को मिलती रही है। आज शनिवार के कलेक्शन की बात करें, तो 'मिराय' ने 'डेमन स्लेयर' को पीछे छोड़ दिया है। 'मिराय' ने जहां 3.73 कमाए, तो वहीं 'डेमन स्लेयर' ने 2.58 करोड़ रुपये कमाए। हालांकि, अब आने वाले दिन फिल्मों के लिए और दिलचस्प होने वाले हैं। साथ ही आपको बताते चलें कि कुल कलेक्शन के मुकाबले में भी 'मिराय' आगे है।
विज्ञापन
5 of 5
मिराय, डेमन स्लेयर
- फोटो : एक्स
'मिराय' और 'डेमन स्लेयर' के बारे में
'मिराय' फिल्म की बात करें, तो इसमें तेजा सज्जा के साथ मांचू मनोज, ऋतिका नायक, श्रिया सरन, जगपति बाबू और जयराम जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। निर्देशक ने इस फिल्म को पौराणिक तत्वों और आधुनिक तकनीक को मिलाकर एक नया विजुअल अनुभव देने की कोशिश की है।
वहीं 'डेमन स्लेयर' की बात करें, तो यह एक एनिमे जॉनर में बनी फिल्म है। इसके एक्शन, फाइट सीन्स दर्शकों को रोमांचित करते हैं। सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म की खूब चर्चा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।