सब्सक्राइब करें

Deadpool And Wolverine World Premiere: 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' का वर्ल्ड प्रीमियर, रयान-ह्यू जैकमैन का दिखा जलवा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 23 Jul 2024 11:28 AM IST
सार

'डेडपूल एंड वूल्वरिन' का प्रीमियर 22 जुलाई को न्यूयॉर्क शहर के डेविड एच. कोच थिएटर में हुआ। इस दौरान रेड कार्पेट पर फिल्म की पूरी स्टारकास्ट नजर आई। निर्देशक शॉन लेवी रेड कार्पेट पर रयान रेनॉल्ड्स, ह्यू जैकमैन, एम्मा कोरिन, मोरेना बैकारिन, रॉब डेलाने, लेस्ली उग्गाम्स, करण सोनी और मैथ्यू मैकफैडेन सहित कई सितारों के साथ शामिल हुए।

विज्ञापन
Deadpool And Wolverine World Premiere Ryan Reynolds Hugh Jackman Emma Corrin In New York City on red carpet
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' का प्रीमियर - फोटो : इंस्टाग्राम@marvelstudios

Trending Videos
Deadpool And Wolverine World Premiere Ryan Reynolds Hugh Jackman Emma Corrin In New York City on red carpet
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' का प्रीमियर - फोटो : इंस्टाग्राम@marvelstudios
22 जुलाई, 2024 को न्यूयॉर्क शहर के डेविड एच कोच थिएटर में 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' वर्ल्ड प्रीमियर के दौरान सभी स्टारकास्ट एक से बढ़कर एक लुक में नजर आए। फिल्म की स्टारकास्ट के अलावा डैफने कीन, ब्रायना हिल्डेब्रांड, गीगी हदीद, ब्लेक लाइवली, टायलर माने, आरोन स्टैनफोर्ड, पैगी द डॉग जैसे मशहूर स्टार्स भी प्रीमियर में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Deadpool And Wolverine World Premiere Ryan Reynolds Hugh Jackman Emma Corrin In New York City on red carpet
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' का प्रीमियर - फोटो : इंस्टाग्राम@marvelstudios
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' 2024 की अमेरिकी सुपरहीरो फिल्म है, जो मार्वल कॉमिक्स पर आधारित है, जिसमें डेडपूल और वूल्वरिन नाम के दो अहम किरदार नजर आएंगे, जिन पर यह पूरी फिल्म आधारित है। यह फिल्म मार्वल स्टूडियोज, मैक्सिमम एफर्ट और 21 लैप्स एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और वॉल्ट डिजनी स्टूडियो मोशन पिक्चर्स द्वारा वितरित की गई है। 
Deadpool And Wolverine World Premiere Ryan Reynolds Hugh Jackman Emma Corrin In New York City on red carpet
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' का प्रीमियर - फोटो : इंस्टाग्राम@marvelstudios
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की 34वीं फिल्म है और डेडपूल (2016) और डेडपूल 2 (2018) की सीक्वल है। फिल्म का निर्देशन शॉन लेवी ने किया है, जिसकी पटकथा उन्होंने रयान रेनॉल्ड्स, रेट रीज, पॉल वर्निक और जेब वेल्स के साथ लिखी है। रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन फिल्म में डेडपूल और वूल्वरिन की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म में रयान और ह्यू के अलावा एमा कोरिन और मैथ्यू मैकफैडेन भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।
 
विज्ञापन
Deadpool And Wolverine World Premiere Ryan Reynolds Hugh Jackman Emma Corrin In New York City on red carpet
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' का प्रीमियर - फोटो : इंस्टाग्राम@marvelstudios
मार्वल स्टूडियोज की फिल्म 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह एक ऐसी फिल्म है, जिसे देखने के लिए दुनियाभर के दर्शक बेहद उत्साहित हैं। यह फिल्म 26 जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

View this post on Instagram

A post shared by Marvel Studios (@marvelstudios)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed