फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Deepa Sahi Bday: कौन हैं 32 साल पहले शाहरुख खान के साथ इंटिमेट सीन देने वाली दीपा साही? अब क्या कर रही हैं?

Sat, 30 Nov 2024 12:48 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 30 Nov 2024 12:48 PM IST
सार

Deepa Sahi Bday:  शाहरुख खान के साथ इंटिमेट सीन देकर दीपा साही ने खूब सुर्खियां बटोरीं। हालांकि, उन्होंने अपने करियर में कई शानदार फिल्में की। अभिनय के अलावा उन्होंने निर्देशन और फिल्म निर्माण में भी हाथ आजमाया। आइए जानते हैं दीपा साही अब क्या कर रही हैं?
 

विज्ञापन
Deepa Sahi birthday Special know about actress career and situation who did intimate scene with shahrukh khan
दीपा साही - फोटो : अमर उजाला
आज भारतीय अभिनेत्री और निर्माता दीपा साही अपना 62 वां जन्मदिन मना रही हैं। दीपा साही को शाहरुख खान की फिल्म ‘माया मेमसाब’ के लिए जाना जाता है। इस फिल्म में शाहरुख के साथ उन्होंने इंटिमेट सीन दिए थे, जो काफी सुर्खियों में रहा। हालांकि, दीपा ने कई बेहतरीन फिल्में भी की हैं। दीपा का जन्म 30 नवंबर, 1962 को उत्तराखंड के देहरादून में हुआ। वह मेरठ में पली बढ़ीं, लेकिन बाद में उनका परिवार कनाडा चला गया, हालांकि, वह भारत में ही रहीं। अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद दीपा ने एनएसडी ज्वाइन कर ली। उन्हें एनएसडी के दिनों से ही अभिनय के ऑफर मिलने लगे, जिसने उन्हें अभिनय की ओर रुख करने के लिए प्रेरित किया।


 
Deepa Sahi birthday Special know about actress career and situation who did intimate scene with shahrukh khan
दीपा साही - फोटो : इंस्टाग्राम
दीपा साही का करियर
दीपा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत एनएसडी से की। अपने शुरुआती फिल्मी करियर में उन्होंने मशहूर लेखक गोविंद निहलानी के साथ काम किया और 1984 की फिल्म ‘पार्टी’ से अपनी शुरुआत की। इस फिल्म को काफी सराहना मिली। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘अघात’ में अभिनय किया। फिल्म ‘तमस’ में उनके किरदार और अभिनय को काफी प्रशंसा मिली।
Ajaz Khan Wife Arrested: एजाज खान की पत्नी के पास से ड्रग्स बरामद, फॉलन गुलीवाला हुईं गिरफ्तार

 
Deepa Sahi birthday Special know about actress career and situation who did intimate scene with shahrukh khan
दीपा साही - फोटो : इंस्टाग्राम
केतन मेहता से की शादी
दीपा शाही ने निर्देशक केतन मेहता से शादी की और उनकी कई फिल्मों में नजर आईं। उन्होंने 'हीरो हीरालाल' (1988), 'माया मेमसाब' (1992) और 'ओह डार्लिंग! ये है इंडिया!' (1995) जैसी फिल्मों में काम किया है। उनकी प्रशंसित फिल्मों में  ‘हम’ (1991), ‘त्रिनेत्र’ (1991) और ‘एक डॉक्टर की मौत’ (1991) शामिल हैं । वह आखिरी बार फिल्म ‘आर या पार’ (1998) में दिखीं। इसके बाद उन्होंने अभिनय से लंबा ब्रेक लिया। उन्हें 18 साल बाद वर्ष 2018 की फिल्म ‘मांझी- द माउंटेन मैन’ में इंदिरा गांधी की भूमिका में देखा गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Deepa Sahi birthday Special know about actress career and situation who did intimate scene with shahrukh khan
दीपा साही - फोटो : इंस्टाग्राम
इन फिल्मों का किया निर्माण
दीपा साही वर्ष 1993 में निर्माता बन गईं और उन्होंने कई फिल्मों का निर्माण किया। अभिनेत्री ने ‘माया मेमसाब’, ‘ओ डार्लिंग ये है इंडिया’, ‘आर या पार’, ‘नियम: प्यार का सुपरहिट फॉर्मूला’, ‘मंगल पांडे’, ‘रंग रसिया’, ‘मांझी - द माउंटेन मैन’ का निर्माण किया है। अभिनेत्री ने 2011 की फिल्म ‘तेरे मेरे फेरे’ से अपने निर्देशन की शुरुआत की है।

 
विज्ञापन
Deepa Sahi birthday Special know about actress career and situation who did intimate scene with shahrukh khan
दीपा साही - फोटो : इंस्टाग्राम
अब क्या कर रही हैं दीपा साही?
दीपा साही ने मौजूदा समय में फिल्मों से दूरी बनाई हुई है। हालांकि, वह अपने पति केतन मेहता के साथ मिलकर फिल्मों का निर्माण करती हैं। 
Indian Animated Movies List: इन भारतीय एनिमेशन फिल्मों ने किया खूब मनोरंजन, देखें लिस्ट
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed